ED- यस बैंक घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की कार्रवाई, दिल्ली-मुंबई समेत 17 ठिकानों पर छापा

Spread the love

प्रवर्तन निदेशालय ने यस बैंक घोटाले और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली, मुंबई और खंडाला सहित 17 स्थानों पर एक साथ छापा मारा है। अधिकारियों के अनुसार, यह छापेमारी सुरक्षा एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (SARCL), सुरक्षा रियल्टी लिमिटेड, ख्याति रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के परिसरों के अलावा इनके प्रमोटरों, निदेशकों, कर्मचारियों तथा यस बैंक के एक पूर्व कर्मचारी के ठिकानों पर की गई।

 

इन कंपनियों के ठिकानों पर हुई छापेमारी
ईडी की जांच वित्त वर्ष 2016-17 से 2017-18 के दौरान मैकस्टार मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड और अन्य कंपनियों के यस बैंक के ऋणों के कथित फर्जी हस्तांतरण से जुड़ी है। अधिकारियों के मुताबिक, तलाशी अभियान का उद्देश्य उन सबूतों को जुटाना है जो मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों से जुड़े हैं। जांच एजेंसी को शक है कि कुछ एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनियों (ARC) और यस बैंक के बीच मिलीभगत कर सर्कुलर लेनदेन किए गए, जिनके जरिए संकटग्रस्त परिसंपत्तियों पर कथित रूप से अनुचित तरीके से नियंत्रण हासिल किया गया।

ऐसे किया गया घोटाला
ईडी यह भी जांच कर रही है कि नीलामी के दौरान परिसंपत्तियों का जानबूझकर कम मूल्यांकन किया गया या नहीं, साथ ही बढ़ा-चढ़ाकर और कथित रूप से फर्जी दावों के जरिए लाभ पाने की कोशिश की गई या नहीं। अधिकारियों का कहना है कि तलाशी के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन के साक्ष्यों की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ईडी की छापेमारी जारी है और एजेंसी की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।

और पढ़े  मौसम: उमस से हाल बेहाल, तेज बारिश का इंतजार, दो साल बाद अगस्त की सबसे गर्म रही सुबह

Spread the love
  • Related Posts

    संसद में सरकार को फिर घेरेगा विपक्ष,राज्यसभा 46 और लोकसभा 42 बार स्थगित, कामकाज पर क्या असर पड़ा?

    Spread the love

    Spread the loveसरकार और विपक्ष के बीच बढ़ते टकराव का असर संसद के मानसून सत्र के कामकाज पर साफ दिखाई दे रहा है। सत्र की अब तक हुई 15 बैठकों…


    Spread the love

    विमान टर्बुलेंस: पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया, 300 फीट नीचे आ गई थी फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट

    Spread the love

    Spread the loveपिछले हफ्ते टर्बुलेंस (हवा के तेज झटकों) का सामना करने वाले एअर इंडिया के विमान को उड़ाने वाले एक पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है। नागरिक उड्डयन…


    Spread the love