बदायूं के कछला घाट पर पहुंचे 6 लाख कांवड़िये, तीन किमी तक लगा जाम, रात में डीएम-एसएसपी ने संभाली कमान

सावन माह के दूसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कछला गंगा घाट से जल भरकर लाने के पिछले कई रिकॉर्ड पीछे छूट गए। रविवार रात कछला घाट पर कांवड़ियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आधी रात के बाद तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जाम में कांवड़ियों के जत्थे फंसे रहे। डीएम और एसएसपी को खुद कमान संभाली तो हालात सामान्य हुए। रात दो बजे तक अफसर व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। देर रात तक छह लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई गई है। सोमवार सुबह तक कांवड़ियों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा।

 

भीड़ और जाम की वजह से कछला की गली-गली में बाइक सवारों और पैदल श्रद्धालुओं का जनसैलाब दिखा। जाम की वजह से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं को अपने गंतव्य स्थानों को वापस लौटने में दिक्कत उठानी पड़ी। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन के भी हाथ पांव फूले रहे। डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने देर रात तक गंगा घाट की व्यवस्था परखी और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को पल-पल पर नजर रखने और श्रद्धालुओं के लिए सड़क पर आवागमन बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

 

सुबह से ही उमड़ने लगी थी भीड़
रविवार को सुबह से ही घाट पर करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालु जल भरने पहुंच चुके थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि घाट के आसपास बनी पार्किंग और रैन बसेरा पूरी तरह फुल थे। मोटरसाइकिल और कार खड़ी करने के लिए भी जगह नहीं थी। दोपहर में भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती रही। रात में कछला घाट पर आस्था का जनसैलाब नजर आया।

और पढ़े  UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर

 

कछला से बदायूं तक भंडारों की लाइन
कांवड़ियों की सेवा और सत्कार में कहीं कोई कमी न रह जाए, इस मंशा के साथ लोगों ने बड़ी संख्या में भंडारों के शिविर आयोजित किए हुए हैं। कछला से बदायूं तक लगे इन शिविरों में सब्जी, पूड़ी, हलवा और छोले-चावल के साथ मिष्ठान परोसा गया। रविवार को छतुइया फाटक पर देवनागरी इंटर कॉलेज की ओर से आयोजित भंडारे में सब्जी-पूड़ी और हलवा खिलाया गया। सरौरा के पास कोल्ड स्टोरेज के सामने रोटरी क्लब के भंडारे का केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने शुभारंभ कराया। उन्होंने खुद भी कांवड़ियों की सेवा की।

 

मंगलवार रात 8 बजे तक रहेगा डायवर्जन
सोमवार पर कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए जिले में शुक्रवार रात 8 बजे से डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी गई थी। यह व्यवस्था मंगलवार को शिवरात्रि होने के कारण रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगी। कांवड़ के नोडल अधिकारी एवं एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि सावन के पहले सोमवार की भीड़ को देखते हुए दूसरे सोमवार पर डेढ़ गुना अधिक शिवभक्तों के आने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मंगलवार को शिवरात्रि होने के कारण डायवर्जन व्यवस्था मंगलवार तक लागू रहेगी।

 

उन्होंने बताया कि डायवर्जन लागू होने के बाद कांवड़ मार्गों पर भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। लंबी दूरी के ट्रकों और अन्य भारी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा, जबकि स्थानीय आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को परिस्थितियों के अनुसार अनुमति दी जाएगी। प्रमुख चौराहों, हाईवे कटों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

और पढ़े  UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की 'कातिल' ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

 

यातायात व्यवस्था की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों और पुलिस की मोबाइल टीमें लगातार सक्रिय रहेंगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थान पर जाम की स्थिति बनने पर तत्काल यातायात सामान्य कराया जाए। कांवड़ मार्ग पर एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं के आवागमन को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…