अयोध्या- सरयू का जलस्तर बढ़ा, कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

 

 

 

सावन माह में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के बढ़ते आगमन के बीच सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए घाटों और नदी के आसपास के चिह्नित संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग कराई जा रही है। साथ ही श्रद्धालुओं को खतरे से आगाह करने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं।प्रशासन की ओर से सरयू घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। श्रद्धालुओं और कांवड़ियों से अपील की जा रही है कि नदी में बढ़े जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करें। बैरिकेडिंग के आगे जाकर नदी में उतरने से बचें और सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।सावन में अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में सरयू के बढ़े जलस्तर के बीच घाटों पर भीड़ बढ़ने से दुर्घटना की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम तेज कर दिए हैं। संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं।पूर्व में सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने पर घाटों पर जल पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई थी तथा श्रद्धालुओं को नदी से दूर रहने और स्नान के बाद घाट खाली करने की अपील की गई थी।प्रशासन की अपील-श्रद्धालु नदी के तेज बहाव को देखते हुए सावधानी बरतें, बच्चों को नदी के किनारे अकेला न जाने दें तथा प्रशासन द्वारा लगाए गए बैरिकेड और चेतावनी संकेतों का उल्लंघन न करें।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी: श्रद्धालुओं से अच्छा व्यवहार, 1 हजार कर्मियों को अनुशासन में रहकर सेवा देने की नसीहत
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…