अयोध्या- डीजल चोरी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 200 लीटर डीजल बरामद

 

 

 

 कैंट थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने डीजल चोरी के मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से छह प्लास्टिक गैलन में करीब 200 लीटर डीजल, लोहे का रिंच, पेचकश, वैन्यू कार, पांच मोबाइल फोन और 2460 रुपये बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार आरोपितों की पहचान भगवान दास, अंगद तिवारी उर्फ अभिषेक, आशीष सिंह उर्फ विशू, सनी सिंह उर्फ रजनीश और सोनू तिवारी के रूप में हुई है। सभी को पैगापुर नहर के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। आरोपितों पर कैंट थाने में दर्ज डीजल चोरी के मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़े  सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: मलबा हटाने के दौरान मिला 20 फीट गहरा कुआं, डाला गया था लिंटर
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…