देहरादून- हो जाएं सावधान: अज्ञात नंबर से आई फाइल पर किया क्लिक, मोबाइल हुआ हैक, फिर खाते से उड़े 71000 रुपये

साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के मोबाइल फोन को हैक कर उसके बैंक खाते से 71 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लोवर राजीवनगर, डांडा अजबपुर कलां निवासी संतोष कुमार पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 मई 2026 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फाइल भेजी गई थी। फाइल पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल अचानक बंद हो गया। कुछ समय बाद मोबाइल अपने आप चालू तो हो गया, लेकिन मोबाइल का पूरा डेटा डिलीट हो चुका था। संतोष कुमार के अनुसार बाद में जब उन्होंने अपने बैंक खाते की जांच की तो पता चला कि उनके खाते से 71 हजार रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर लिया गया।

 

इसके बाद उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शून्य एफआईआर दर्ज की गई, जिसे बाद में नेहरू कॉलोनी थाने में स्थानांतरित किया गया। नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़े  व्यापारी से अभद्रता पर बागेश्वर में आक्रोश: कोतवाल से तीखी नोकझोंक, पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…