अयोध्या- ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रात्रि चौपाल में करेंगे प्रवास

Spread the love

 

 

क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान और ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से विधायक वेद प्रकाश गुप्ता जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ गांवों में रात्रि चौपाल आयोजित करेंगे। इस दौरान वह ग्रामीणों की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण की दिशा में आवश्यक निर्देश देंगे। साथ ही दोनों स्थानों पर रात्रि प्रवास कर ग्रामीणों के बीच समय भी बिताएंगे।

कार्यक्रम के अनुसार 13 जून को विकास खंड पूरा बाजार की ग्राम सभा हैंसा तथा 15 जून को ग्राम सभा अकवारा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और ग्रामीणों की समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

गुरुवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह के साथ दोनों कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौपाल स्थल पर बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के आयोजन में किसी प्रकार की कमी न रहे और ग्रामीणों को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिले।

विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझें और उनका समाधान सुनिश्चित करें। रात्रि चौपाल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी तथा पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इससे प्रशासन और जनता के बीच संवाद एवं विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

और पढ़े  बड़ा सड़क हादसा: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दो गाड़ियों की भीषण टक्कर, हादसे में 3 लोगों की मौत

मौके पर गन्ना चेयर मैन दीपेन्द्र सिंह, अरविंद सिंह, तिलकराम मौर्या, हरभजन गौड, मंडल अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, वरूण चौधरी, देवता पटेल, शोभाराम वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love
  • Related Posts

    परिवार का दावा: मौत के 17 घंटे बाद जिंदा हुई महिला, अंतिम संस्कार से पहले लौटी सांस, दामाद का पकड़ लिया हाथ

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के  ट्रांस यमुना क्षेत्र के श्री नगर कॉलोनी में मौत के करीब 17 घंटे बाद 65 साल की महिला जिंदा हो गई। यह देखकर घर में अफरा-तफरी…


    Spread the love

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई एसआईटी ने संभाली जांच की कमान, वर्चुअल बैठक में लिया सारा ब्योरा

    Spread the love

    Spread the loveचढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच के लिए गठित नई एसआईटी ने अभी औपचारिक बैठक नहीं की है लेकिन जांच को लेकर टीम सक्रिय हो गई है। सूत्रों के…


    Spread the love