ग्रामीणों ने थाना का घेराव किया पुलिस ने जमकर लाठी चार्ज किया

यूपी के शाहजहांपुर में बच्चों से बलात्कार के प्रयास के आरोपी के एनकाउंटर के मामले में ग्रामीणों ने भारी हंगामा किया है। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों पर जमकर लाठी चार्ज किया है। लाठी चार्ज के दौरान भगदड़ मच गई। कई महिलाएं पुलिस से भीड़ गई। यहां दो दिन पहले पुलिस ने गुड्डू नाम के व्यक्ति के एनकाउंटर में पैरों में गोली मारी थी। फिलहाल भारी पुलिस बल के पहुंचने पर स्थिति को काबू में किया गया है।

घटना थाना खुटार क्षेत्र के चांदपुर पुलिस चौकी की है। इसी क्षेत्र के रहने वाले गुड्डू पर आरोप था कि उसने 1 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया थाम ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने खुद आरोपी को पड़कर पुलिस के हवाले किया था। लेकिन उसी रात पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ दिखाकर गुड्डू के पैर में दो गोली मारी थी। मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए आज गांव के तमाम महिलाएं और पुरुष पुरुष चौकी पहुंच गए और वहां उन्होंने चौकी को घेर कर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों पर लाठी चार्ज किया है। इसके बाद कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है और स्थिति को काबू में किया गया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है

 

और पढ़े  UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…