विकासनगर: टॉयलेट में कैद के 10 महीने: महिला को डंडे-वाइपर से पीटा, निजी अंगों पर भी चोट पहुंचाई, खाने में दिए कच्चे चावल

Spread the love

 

सेलाकुई थाना क्षेत्र में एक महिला को 10 महीने तक घर और शौचालय में बंद रखकर प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। पटेलनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने भाऊवाला की सैनिक कॉलोनी निवासी पति राहुल खंडूड़ी और सास-ससुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। घटना जुलाई 2025 से मई 2026 के बीच की है।

थाना प्रभारी लोकपाल परमान ने बताया महिला के पिता ने शिकायत दी। उन्होंने बताया उनकी बेटी को जुलाई 2025 से मई 2026 तक घर और शौचालय में बंद रखा गया। इस दौरान उसे डंडे, पाइप, कुर्सी और वाइपर जैसी चीजों से बेरहमी से पीटा गया।

 

यहां तक कि उसके निजी अंगों पर भी बोतल और डंडे से चोट पहुंचाई गई। पीड़िता को खाने में कच्चा चावल, एक प्याज, नमक और एक हरी मिर्च दी जाती थी। उसके सिर के बाल भी खींचे गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें 10 महीने तक बेटी से मिलने या फोन पर बात करने नहीं दिया गया। जब बेटी को कमरे से बाहर निकाला गया, तो वह दिन, महीना, तारीख और साल तक भूल चुकी थी।

जुड़वां बच्चों से भी वंचित रखा
शिकायत में कहा गया है कि पीड़िता ने फरवरी 2025 में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। आरोपियों ने उसी दिन से बच्चों को पीड़िता से अलग रखा। उसे अपने बच्चों को छूने तक नहीं दिया गया। पिता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर उपनिरीक्षक शशि को जांच सौंपी है।

और पढ़े  ऋषिकेश- बातचीत बंद हुई तो युवकों ने शहरभर में चिपका दिए दोस्त की गुमशुदगी के पोस्टर,मजाक पड़ा भारी

Spread the love
  • Related Posts

    उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ के दर्शन, भगवान बदरीविशाल का लिया आशीवार्द, 5 करोड़ किए दान

    Spread the love

    Spread the loveउद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मंदिर समिति के लोगों से मुलाकात…


    Spread the love

    अयोध्या: राम मंदिर के चढ़ावे में गबन की जांच के लिए पीएमओ से पहुंचे अफसर, आज पहुंचेगी एसआईटी

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर के चढ़ावे में गबन के मामले के तूल पकड़ने के बाद केंद्र भी सक्रिय हो गया है। रविवार को पीएमओ की तरफ से एक बड़े अफसर…


    Spread the love