टिहरी- जैसलमेर से चारधाम दर्शन पर निकले थे 8 लोग, गंगा में गिरी इनोवा, 4 की मौत, तीन लापता

चारधाम यात्रा से लौट रहा एक वाहन ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर पंतगांव सैनिक होटल के पास अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर नीचे गंगा में समा गया। वाहन में चालक सहित राजस्थान के दो परिवारों के आठ लोग सवार थे।

पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने 12 वर्षीय बच्चे को निकालकर बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया। जबकि देर शाम तक दो पुरुष व दो महिलाओं के शव मिल चुके थे, अभी तीन महिलाएं लापता हैं।

थाना प्रभारी देवप्रयाग प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे देवप्रयाग से पांच किमी आगे बदरीनाथ धाम से लौट रहा एक वाहन (इनोवा) मिट्टी के पांच फीट ऊंचे ढेर को पार कर तेज ढलान से 200 मीटर नीचे लुढ़कता हुआ गंगा में समा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुट गई।

 

व्यासी से पहुंचे गोताखोरों ने गंगा में खोज अभियान शुरू किया। ढलान पर कार से छिटके घायल बालक को तत्काल सड़क तक लाकर बेस अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दो पुरुष और दो महिलाओं के शव मिल गए, जबकि अन्य तीन महिलाओं की तलाश जारी है।

 

देवप्रयाग तहसीलदार वीरम सिंह पंवार ने बताया कि कार में जैसलमेर (राजस्थान) निवासी गुड्डी, अषलेशा, नम्रता, बच्चा आयुष्मान और पुत्री जाह्नवी सहित डॉ.दिनेश पंवार व उनकी पत्नी कमला व कार चालक अमित गुप्ता सवार थे।

 

पुलिस की ओर से परिजनों से संपर्क के बाद मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वाहन उत्तराखंड नंबर का ही था, चालक की जानकारी जुटाई जा रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड- घबराएं नहीं... आज बजेगा भूकंप का सायरन, हर माह की 9 तारीख को किया जाएगा परीक्षण

 

बच्चे की हालत गंभीर
हादसे में बचे बच्चे आयुष्मान का राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है और उसे आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। सीटी स्कैन में दाहिने पैर की जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर आया है। उसका विशेष निगरानी में उपचार किया जा रहा है।

  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…