अयोध्या- कुलपति ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

Spread the love

 

 

स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से उनके जन्मदिन के अवसर पर शिष्टाचार भेंट की एवं उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री महोदय ने कुलपति प्रो. सिंह से नवनिर्मित विश्वविद्यालय के संबंध में अब तक की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा विश्वविद्यालय की आगामी शैक्षणिक , प्रशासनिक योजनाओं एवं आवश्यकताओं के विषय में विस्तृत चर्चा की।भेंट के दौरान विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य, शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने तथा विश्वविद्यालय की भूमिका को और प्रभावी बनाते हुए वैश्विक रैंकिंग में लाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री महोदय ने कहा कि भूमि हस्तांतरण के पश्चात संपूर्ण जमीन पर विश्वविद्यालय का स्वामित्व है। परिसर में स्थित समस्त मंदिरों और मूर्तियों की देखभाल तथा पूजा अर्चना की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय की रहेगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही विश्वविद्यालय की कार्य परिषद का गठन किया जाएगा जिसमें ट्रस्ट की ओर से दो सदस्य नामित करने का अधिकार स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती को रहेगा। कार्यपरिषद में कोई भी आजीवन सदस्य नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री महोदय ने विश्वविद्यालय की परिसीमा में आने वाले महाविद्यालयों को शीघ्र ही पुराने विश्वविद्यालय से असम्बद्ध करके नवीन विश्वविद्यालय से संबद्ध करने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि शीघ्र ही परीक्षा नियंत्रक एवं अन्य आवश्यक प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी ताकि विश्वविद्यालय का कार्य तीव्रता से संचालित हो सके। सम्पूर्ण विश्वविद्यालय परिवार ने इस मुलाकात को जनपद में उच्च शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए हर्ष जताया है।

और पढ़े  IPL की ट्रॉफी जीतने के बाद प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट-अनुष्का

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- राम मंदिर ट्रस्ट पर घोटाले का आरोप, पुलिस को अभी तक नहीं मिली कोई लिखित शिकायत, ट्रस्ट का जवाब।

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर से दान के करोड़ों रुपये गायब होने के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारी इस बारे…


    Spread the love

    अयोध्या:- मंदिर प्रभारी प्रभाकर द्विवेदी ने बताया कि विशेष श्रृंगार एवं झांकी की तैयारियों के कारण शाम 5 बजे के बाद गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    Spread the love

    Spread the love  रामनगरी अयोध्या के प्राचीन एवं प्रसिद्ध श्री नागेश्वर नाथ मंदिर में सोमवार 08 जून को भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के बीच भव्य एवं दिव्य झांकी का…


    Spread the love