त्विषा शर्मा के शव का दोबारा होगा पोस्टमार्टम, दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की टीम भोपाल जाएगी,एमपी हाईकोर्ट का निर्देश

बलपुर हाईकोर्ट में शुक्रवार को दो याचिकाएं त्विषा के परिवार वालों की तरफ से लगाई गईं थी। इसमें से एक याचिका त्विषा का दोबारा पोस्टमार्टम करने से संबंधित थी। इस याचिका का निस्तारण करते हुए कोर्ट ने त्विषा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं। पोस्टमार्टम भोपाल में दिल्ली एम्स की टीम करेगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम मृत देह के सम्मान को ध्यान में रखते हुए किया जाना चाहिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट यह तय करेगा कि शव किसे सौंपा जाएगा।

 

इससे पहले राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाली त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों को भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय से झटका लगा था। परिवार वाले भोपाल एम्स में हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से सहमत नहीं थे। इसके बाद उन्होंने सत्र न्यायालय में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की याचिका दायर की थी, जिसे सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया था। त्विषा शर्मा का 13 मई को भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पोस्टमार्टम किया गया था। अब दिल्ली एम्स की टीम त्विषा शर्मा का पोस्टमार्टम करेगी।

 

वहीं, त्विषा के परिवार वालों ने जबलपुर हाईकोर्ट में दूसरी याचिका त्विषा की सास गिरिबाला सिंह की जमानत को रद्द करने के लिए लगाई थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 25 मई को होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट में त्विषा के पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत की याचिका नहीं लगाई गई। समर्थ सिंह के वकील मृगेंद्र सिंह ने कहा कि समर्थ सिंह भोपाल के सत्र न्यायालय में आत्मसमर्पण करेंगे। वहां उनकी जमानत के लिए याचिका लगाई जाएगी।

और पढ़े  सागर जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी शिवांजय राजपूत का हाफ एनकाउंटर, पुलिस को देखते ही बरसाईं थीं गोलियां
  • Related Posts

    इंदौर: राहुल गांधी की सभा की इंट्री के लिए पांच तरफ से गेट, युवक-युवतियों के लिए अलग-अलग ब्लाॅक

    राहुल गांधी की 19 सितंबर को होने वाली सभा के लिए शुक्रवार तक पूरा आयोजन स्थल तैयार हो जाएगा। आयोजन स्थल पर तीन स्टेज बनाए जाएंगे। मुख्य स्टेज बीच में…

    जबलपुर: फायरिंग व मारपीट मामले में जेल में बंद धीरेंद्र शास्त्री के भाई को जमानत, जबलपुर HC का फैसला

    फायरिंग और मारपीट के आरोप में जेल में बंद बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम शास्त्री उर्फ ‘छोटे सरकार’ को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी राहत…