शुरू हुई त्विषा के दूसरे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया:- दिल्ली एम्स की टीम मर्चुरी पहुंची,सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Spread the love

त्विषा शर्मा केस में दूसरे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया रविवार सुबह भोपाल एम्स में शुरू हो गई। दिल्ली एम्स से आई विशेष फॉरेंसिक टीम मर्चुरी पहुंच चुकी है। वहीं मामले की जांच कर रहा विशेष जांच दल और त्विषा के परिजन भी एम्स पहुंच गए हैं। तय प्रक्रिया के तहत सबसे पहले परिवार शव की पहचान करेगा, जिसके बाद दूसरी ऑटोप्सी शुरू की जाएगी। पोस्टमार्टम शुरू होने से पहले एम्स परिसर और मर्चुरी के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। मर्चुरी के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है और बैरिकेडिंग कर आम लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है। बड़ी संख्या में एम्स भोपाल के सुरक्षा गार्ड भी मौजूद हैं। पूरी प्रक्रिया तय फॉरेंसिक प्रोटोकॉल और वीडियोग्राफी के साथ कराई जा रही है।

 

चार्टर्ड विमान से भोपाल पहुंची थी दिल्ली एम्स की टीम
शनिवार शाम दिल्ली एम्स की विशेष फॉरेंसिक टीम राज्य सरकार के चार्टर्ड विमान से भोपाल पहुंची थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली एम्स के डायरेक्टर की निगरानी में चार वरिष्ठ डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है। टीम का नेतृत्व फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दूसरा पोस्टमार्टम पूरी वीडियोग्राफी और वैज्ञानिक जांच प्रक्रिया के साथ किया जा रहा है, ताकि मौत के कारणों को लेकर उठ रहे सवालों के स्पष्ट जवाब मिल सकें।

 

परिवार लगातार उठा रहा था दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
त्विषा के परिवार ने शुरुआत से ही मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए दूसरे पोस्टमार्टम की मांग की थी। पिता नवनिधि शर्मा ने हाईकोर्ट में आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। परिवार का कहना है कि दूसरी ऑटोप्सी के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

और पढ़े  Election 2026 Live: लखनपुर में ग्रामीणों ने किया मतदान का विरोध, कांग्रेस प्रत्याशी ने खड़े किए सवाल

 

12 मई से मर्चुरी में रखा है शव
त्विषा शर्मा का शव 12 मई से एम्स भोपाल की मर्चुरी में रखा हुआ है। लंबे समय तक शव सुरक्षित रखने को लेकर भी चिंता जताई जा रही थी। विशेषज्ञों के मुताबिक शव को सुरक्षित रखने के लिए बेहद कम तापमान की आवश्यकता होती है। इसी बीच कटारा हिल्स थाना पुलिस ने भी परिवार को स्थिति से अवगत कराया था। अब पूरे मामले की नजर रविवार को होने वाले दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर टिकी हुई है।


Spread the love
  • Related Posts

    दतिया उपचुनाव परिणाम- घनश्याम आगे निकले, चौथे राउंड में आशुतोष 783 वोट से पीछे; कांग्रेस को फिर बढ़त

    Spread the love

    Spread the loveदतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। मतगणना के तहत चौथे राउंड में कांग्रेस आगे है। चौथे राउंड के बाद कांग्रेस ने फिर बढ़त बनाई दतिया उपचुनाव की मतगणना…


    Spread the love

    मध्यप्रदेश: मंदिरों में पुजारी नियुक्ति नीति पर कानूनी घेराबंदी, जबलपुर HC ने सरकार को दिया आखिरी मौका

    Spread the love

    Spread the loveमध्य प्रदेश धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा सरकार नियंत्रित मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति के लिए निर्धारित नीति को चुनौती देते हुए जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर…


    Spread the love