फायरिंग और मारपीट के आरोप में जेल में बंद बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम शास्त्री उर्फ ‘छोटे सरकार’ को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट के जस्टिस अजय कुमार निरंकारी की एकल पीठ ने उन्हें जमानत दे दी है।
दूसरी ओर राज्य सरकार की ओर से जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया गया। शासकीय अधिवक्ता ने तर्क दिया कि आवेदक ने शिकायतकर्ता मोतीलाल कुशवाहा को रोककर गाली-गलौज की और सह-आरोपियों को लाठी से हमला करने के लिए उकसाया। इसके अलावा उन पर शिकायतकर्ता के पेट में गोली मारने का गंभीर आरोप है। अपराध की गंभीरता को देखते हुए उन्हें जमानत नहीं दी जानी चाहिए।
दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद एकल पीठ ने 10 सितंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने सभी पहलुओं पर विचार करते हुए शालिग्राम शास्त्री को राहत प्रदान कर जमानत दे दी।








