बदरीनाथ: बदरीनाथ धाम में इन दिनों साधना में लीन हैं धीरेंद्र शास्त्री, 25 मई तक रहेंगे गुफा के ही अंदर

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों बदरीनाथ धाम में भगवान विष्णु की अराधना कर रहे। बदरीनाथ स्थित एक गुफा में उनके 25 मई तक साधना करने का कार्यक्रम है। उनके सोशल मीडिया पेज पर एक फोटो अपलोड की गई जिसमें वह उच्च हिमालयी क्षेत्र देवताल के समीप हिमाच्छादित चोटियों के बीच साधना करते नजर आ रहे।

धीरेंद्र शास्त्री 26 से 30 मई तक बदरीनाथ धाम में कथा भी करेंगे। उनके बदरीनाथ में नगर पंचायत की ध्यान गुफा के बाहर ठंड से बचने और खाकचौक परिसर में श्रद्धालुओं से मुलाकात के वीडियो भी खूब प्रचारित हो रहे हैं।

और पढ़े  देहरादून: महिला ने गीत गाकर जताया PM मोदी का आभार, सीएम धामी बोले-हर शब्द में विश्वास, हर सुर में अपनापन
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…