नैनीताल / भवाली:- Accident: भवाली-सेनिटोरियम रोड पर कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के चार लोगों समेत 5 की मौत

Spread the love

वाली-सेनिटोरियम रोड पर भीषण सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है।सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर ढैला गांव के समीप एक महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांचों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में खटीमा के एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 2:15 बजे वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, SDRF और SSB की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

दुर्घटना में मृतकों की पहचान 48 वर्षीय भूपेंद्र सिंह चुफाल, उनकी पत्नी 45 वर्षीय सीमा कैड़ा चुफाल, 19 वर्षीय पुत्र वासु चुफाल तथा 12 वर्षीय पुत्री रवी चुफाल निवासी खटीमा के रूप में हुई है। वहीं कार चालक 34 वर्षीय अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर, एलपीजी गोदाम, आलम नगर, लखनऊ की भी हादसे में जान चली गई।
घटना की सूचना पर नैनीताल पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस और SDRF की टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घंटों की मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया।

मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल और प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा सहित पुलिस बल मौजूद रहा। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक आशंका वाहन के अनियंत्रित होने की जताई जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

और पढ़े  देहरादून- बच्चे ने चॉकलेट खाकर रैपर जमीन पर फेंका, आगबबूला हुई महिला सफाईकर्मी, दी धमकी-जान से मार दूंगी

तेज आवाज के बाद सब कुछ शांत हो गया

बृहस्पतिवार को भवाली-सेनिटोरियम रोड पर सब कुछ अन्य दिनों की तरह ही सामान्य चल रहा था। ट्रैफिक अपनी रफ्तार पर दौड़ रहा था। कई पर्यटक अपनी गाड़ियों से प्राकृतिक नजारों का लुत्फ लेते हुए आगे बढ़ रहे थे लेकिन किसे पता था कि यह सामान्य दिन दुखद दिन में बदलने वाला है। दोपहर के दो बजे ही थे कि पर्यटकों की एक कार अचानक भवाली-सेनिटोरियम रोड पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार के गिरने की आवाज काफी दूर तक सुनी गई और फिर अचानक सब कुछ शांत हो गया। पांच जिंदगियां खत्म हो चुकी थीं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला। घायल को आननफानन अस्पताल पहुंचाया गया।


Spread the love
  • Related Posts

    कुदरत का कहर: उत्तराखंड में 91 सड़कें बंद, कश्मीर में क्लाउडबर्स्ट, हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

    Spread the love

    Spread the love उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य इस समय मानसून और प्राकृतिक आपदाओं की दोहरी मार झेल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर (घाटी) में भारी बारिश, भूस्खलन…


    Spread the love

    देहरादून- बच्चे ने चॉकलेट खाकर रैपर जमीन पर फेंका, आगबबूला हुई महिला सफाईकर्मी, दी धमकी-जान से मार दूंगी

    Spread the love

    Spread the loveदून अस्पताल में उपचार के लिए आई एक महिला के बच्चे ने जमीन पर रैपर फेंक दिया तो महिला सफाईकर्मी ने उसे जान से मारने की धमकी दे…


    Spread the love