जरूरी खबर: यहां दो दिन ट्रेनों का आवागमन प्रभावित, बढ़ेगी मुश्किल, प्लेटफार्म भी बदलेंगे

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्य के दौरान ट्रैफिक और ओएचई ब्लाॅक की अवधि को आगे बढ़ाया गया है।  कार्य के चलते दो दिनों तक यहां ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहेगा। इस दौरान ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट और मार्ग परिवर्तन कर संचालित किया जाएगा। कुछ ट्रेनों के प्लेटफार्म भी परिवर्तित होंगे।

इनमें मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि कार्य के चलते लखनऊ – बालामऊ – लखनऊ और लखनऊ – शाहजहांपुर – लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेनों को सोमवार और मंगलवार को आलमनगर में शार्ट टर्मिनेट कर यहीं से संचालित किया जाएगा।

 

पटना – जंक्शन जम्मूतवी एक्सप्रेस, योगनगरी – ऋषिकेश – प्रयागराज संगम – योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, देहरादून – बनारस – देहरादून एक्सप्रेस, नई दिल्ली – बनारस – नई दिल्ली एक्सप्रेस, बरौनी – अंबाला कैंट – बरौनी एक्सप्रेस, दानापुर – आनंद विहार टर्मिनल – दानापुर एक्सप्रेस, देहरादूून – हावड़ा – देहरादून एक्सप्रेस, टनकपुर – सिंगरौली – टनकपुर एक्सप्रेस, हावड़ा – देहरादून – हावड़ा एक्सप्रेस, शक्तिनगर – टनकपुर – शक्तिनगर एक्सप्रेस, प्रयागराज संगम – बरेली – प्रयागराज संगम एक्सप्रेस और सहारनपुर – प्रयागराज संगम – सहारनपुर एक्सप्रेस ट्रेन मार्ग परिवर्तन कर उतरतिया – ट्रांसपोर्टनगर – आलमनगर के रास्ते चलाया जाएगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: एसआईआर, अंतिम मतदाता सूची पर घमासान, कांग्रेस ने मांगा 13 लाख से अधिक हटाए गए नामों का ब्योरा
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…