CBSE ने 12वीं की स्कैन कॉपी लेने की तारीख बढ़ाई, अब 23 मई तक मौका, तकनीकी दिक्कतों के बाद लिया फैसला

Spread the love

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तारीख एक दिन बढ़ा दी है। बोर्ड ने यह फैसला वेबसाइट पर आई तकनीकी समस्याओं को देखते हुए लिया है। अब छात्र 23 मई तक आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले अंतिम तारीख 22 मई तय की गई थी।

 

सीबीएसई ने मंगलवार को जारी आधिकारिक सर्कुलर में कहा कि पोस्ट-वेरिफिकेशन सुविधाओं से जुड़ी वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कतें सामने आई थीं। ऐसे में छात्रों को पर्याप्त समय देने के उद्देश्य से आवेदन की समयसीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से कहा है कि वे बढ़ाई गई समयसीमा का उपयोग करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। हालांकि बाकी सभी नियम और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी।

 

छात्रों ने सोशल मीडिया पर उठाई थी शिकायतें

दरअसल, आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की थी कि वेबसाइट पर लॉगिन करने, फीस जमा करने और आवेदन लिंक खुलने में परेशानी आ रही है। कुछ छात्रों ने यह भी कहा कि भुगतान के बाद आवेदन पूरा नहीं हो पा रहा था।

सीबीएसई ने 19 मई से 22 मई तक स्कैन कॉपी प्राप्त करने की सुविधा शुरू की थी। यह प्रक्रिया बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन प्रक्रिया शुरू करने के बाद शुरू की गई थी।

26 से 29 मई के बीच मिलेंगी स्कैन कॉपियां

जो छात्र स्कैन कॉपी के लिए आवेदन करेंगे, वे 26 मई से 29 मई के बीच अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी देख सकेंगे।

और पढ़े  नाइजीरिया में मारा गया ISIS का दूसरा सबसे बड़ा कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी, राष्ट्रपति ट्रंप ने दी जानकारी

फीस में भी किया गया बड़ा बदलाव

इस साल सीबीएसई ने फीस में भी बड़ी कटौती की है। पहले स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए छात्रों को 700 रुपये देने पड़ते थे, जबकि अब यह शुल्क घटाकर 100 रुपये कर दिया गया है।

इसके अलावा उत्तर पुस्तिका सत्यापन की फीस 500 रुपये से घटाकर 100 रुपये कर दी गई है। वहीं, पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्रों को प्रति प्रश्न 25 रुपये शुल्क देना होगा।


Spread the love
  • Related Posts

    2026 नौतपा: 25 मई से 2 जून तक पड़ेगी भीषण गर्मी, जानें क्या है इसका ज्योतिषीय कारण

    Spread the love

    Spread the love     25 मई 2026 से 2 जून 2026 तक नौतपा का प्रभाव रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह अवधि वर्ष के सबसे अधिक गर्म…


    Spread the love

    साजिश?: अमेरिका-इस्राइल ने अहमदीनेजाद को ईरान की सत्ता सौंपने पर किया था विचार, बड़ा खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका और इस्राइल की ओर से ईरान में सत्ता परिवर्तन की कथित योजना को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया…


    Spread the love