बाबा वेगा- पेट्रोल-डीजल और LPG पर आने वाला है बड़ा संकट? बाबा वेंगा की भविष्यवाणी वायरल, जानिए सच्चाई…

ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में तनाव जारी है। इसका असर पूरी दुनिया पर देखा जा रहा है। भारत भी इस तनाव से प्रभावित हुआ है। दुनिया में कोई भी नया संकट आता है, तो बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती हैं। बाबा वेंगा की तेल की कीमतों को लेकर भविष्यवाणी चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि वर्षों पहले ही बाबा वेंगा ने युद्ध और वैश्विक ईंधन संकट को लेकर भविष्यवाणी कर दी थी।

 

मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण कुछ देशों को छोड़कर पूरी दुनिया ईंधन की किल्लत और दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि बाबा वेंगा ने पहले ही साल 2026 में वैश्विक संघर्ष और वित्तीय अस्थिरता की भविष्यवाणी कर दी थी। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की भी बात कही थी। हालांकि, बाबा वेंगी की भविष्यवाणी काकोई सत्यापित सबूत नहीं है कि उन्होंने विशेष रूप से बढ़ते पेट्रोल, डीजल या एलपीजी के दामों के बारे में कुछ कहा था।

 

दुनियाभर में बीते कुछ समय से कोई भी अनिश्चितता देखने को मिलती है, उससे बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को लोग जोड़ देते हैं। वैश्विक संघर्ष और तेल की कीमतों को लेकर बाबा वेंगा की नई भविष्यवाणी वायरल हो रही है। तेल की कीमतों को संबंध बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से नहीं है। पश्चिम एशिया सबसे बड़े कच्चे तेल के उत्पादक क्षत्रों में शामिल है। इसकी वजह से पश्चिम एशिया के तनाव का सीधा असर वैश्विक तेल बाजार पर पड़ रहा है और तेल की कीमतें प्रभावित हो रही हैं।

और पढ़े  आसमान में एक साथ गरजे कई देशों के विमान: तरंग शक्ति का भारतीय वायुसेना ने दिखाया शानदार नजारा

 

अब सवाल है कि लोग आखिर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को तेल की बढ़ती कीमतों से क्यों जोड़ रहे हैं? इसका असली वजह किसी रहस्यवाद या भविष्यवाणी में नहीं, बल्कि तेल की कीमतें सीधे तेल बाजारों से जुड़ी हैं।

  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…