PM Modi Italy Visit: PM मोदी इटली के लिए रवाना, ग्रीन टेक्नोलॉजी और सर्वोच्च सम्मान से मजबूत हुए संबंध

नॉर्वे में तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव के लिए इटली रवाना हो चुके हैं। पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक और वैश्विक मुद्दों पर प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत होगी।

 

पीएम मोदी इटली के लिए रवाना, ग्रीन टेक्नोलॉजी और सर्वोच्च सम्मान से मजबूत हुए संबंध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच दिवसीय विदेश यात्रा के अंतिम चरण के तहत नॉर्वे का ‘सफल’ दौरा संपन्न कर इटली के लिए रवाना हो चुके हैं। ओस्लो में आयोजित तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के दौरान भारत और नॉर्डिक देशों के बीच संबंधों को ‘ग्रीन टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ के रूप में एक नई ऊंचाई दी गई। इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान पीएम मोदी को भारत-नॉर्वे संबंधों को मजबूत करने के लिए नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से भी नवाजा गया, जिसके बाद उन्होंने नॉर्वे के किंग हेराल्ड और अपने समकक्ष जोनास गहर स्टोर सहित अन्य नॉर्डिक नेताओं के साथ स्वच्छ ऊर्जा, डिजिटल विकास और व्यापार जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर बेहद फलदायी चर्चा की।

 

आतंकवाद पर बोले पीएम मोदी-हमारा रुख साफ;कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं

ओस्लो में तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के बाद जारी संयुक्त बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक मुद्दों पर भारत और नॉर्डिक देशों के साझा और स्पष्ट दृष्टिकोण को सामने रखा। उन्होंने कहा कि आज के वैश्विक तनाव और संघर्ष के दौर में भारत और नॉर्डिक देश मिलकर एक ‘नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था’पर जोर देते रहेंगे। यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, दोनों पक्ष जल्द से जल्द युद्धविराम और शांति प्रयासों का समर्थन करते रहेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारा रुख बिल्कुल साफ और संयुक्त है, ‘नो कॉम्प्रोमाइज, नो डबल स्टैंडर्ड्स’ यानी कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं।

और पढ़े  ऑस्ट्रेलिया में बड़ा हादसा: रग्बी फैंस की भीड़ में घुसी कार, कई लोग घायल, टीम बस का इंतजार कर रहे थे प्रशंसक

आर्कटिक शोध से लेकर स्टार्ट-अप तक, पीएम मोदी ने रखा रिसर्च और टैलेंट एक्सचेंज का नया विज़न

पीएम मोदी ने शोध, नवाचार और प्रतिभा को दोनों पक्षों के बीच साझेदारी का एक बेहद महत्वपूर्ण स्तंभ बताया। उन्होंने घोषणा की कि इस रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने के लिए दोनों पक्ष मिलकर अपने विश्वविद्यालयों, प्रयोगशालाओं और स्टार्ट-अप इकोसिस्टम के बीच संबंधों को नया विस्तार देंगे। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत और नॉर्डिक देश आर्कटिक और ध्रुवीय शोध के क्षेत्र में अपने सहयोग को और गहरा करेंगे, जिससे जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मुद्दों को समझने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही, दोनों क्षेत्रों के युवाओं के लिए कौशल विकास और प्रतिभा के आदान-प्रदान के नए व बड़े अवसर सुनिश्चित किए जाएंगे।

पीएम मोदी बोले- ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के जरिए बनेगा वैश्विक समाधानों का नया रोडमैप

तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों पक्षों के बीच संबंधों को ‘ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ का नया रूप देने का ऐतिहासिक फैसला किया है। पीएम मोदी ने कहा कि इस साझेदारी के तहत नॉर्डिक देशों की अनूठी विशेषज्ञता को भारत के कौशल और प्रतिभा के साथ जोड़ा जाएगा। इसके जरिए आइसलैंड की जियोथर्मल व मत्स्य पालन, नॉर्वे की ब्लू इकॉनमी व आर्कटिक विशेषज्ञता, और सभी नॉर्डिक देशों की समुद्री व सस्टेनेबिलिटी विशेषज्ञता का लाभ भारत को मिलेगा। साथ ही, स्वीडन की एडवांस मैन्युफैक्चरिंग व रक्षा क्षेत्र, फिनलैंड की टेलीकॉम व डिजिटल टेक्नोलॉजी और डेनमार्क की साइबर सुरक्षा व हेल्थ टेक को भारतीय प्रतिभा से जोड़कर पूरी दुनिया के लिए भरोसेमंद समाधान विकसित किए जाएंगे, जिससे वैश्विक स्तर पर एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित हो सके।

और पढ़े  वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…