Boycott: दिल्ली की सभी जिला अदालतों में वकील आज करेंगे कार्य बहिष्कार, इस बात से खफा हैं अधिवक्ता

दिल्ली की सभी जिला अदालतों के वकीलों ने सोमवार को न्यायिक कार्य से दूर रहने का निर्णय लिया है। यह फैसला ऑल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशंस ऑफ दिल्ली की को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में लिया गया। कमेटी के अनुसार, रोहिणी कोर्ट के जिला न्यायाधीश राकेश कुमार के व्यवहार को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी है।

 

कमेटी का आरोप है कि अदालत की कार्यवाही के दौरान एक अधिवक्ता से न्यायिक अधिकारी का व्यवहार आपत्तिजनक और अनुचित था। संबंधित अधिवक्ता रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। बैठक में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें जिला न्यायाधीश राकेश कुमार के तत्काल तबादले की मांग भी शामिल है।

 

 

और पढ़े  डूसू चुनाव:- सातवें राउंड की गिनती पूरी,अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई और एबीवीपी में कांटे की टक्कर
  • Related Posts

    आपसी कलह और बगावत: डूसू चुनाव में एनएसयूआई का स्कोर जीरो पर सिमटा, दीपांशु ने बिगाड़ा गणित, किसे कितने मत मिले

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। वर्ष 2025 के चुनाव परिणाम को दोहराते हुए एबीवीपी ने चार…

    दिल्ली: यू-ट्यूबर ने सिलिंडर ब्लास्ट कर खुद की जान ली, पुलिस कह रही थी लगी है आग… बाद में सनसनीखेज खुलासा

    पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक बुजुर्ग यू-ट्यूबर (64 वर्षीय) विजय कुमार ने व्हाट्सएप पर अपना सुसाइड नोट पोस्ट कर घर में आग लगा ली। धमाके के साथ…