रामनगर- प्रेम में फंसाकर यौन शोषण, शादी से इन्कार पर युवती ने जान दी, मामले में आरोपी पर FIR दर्ज

 

 

रामनगर के मालधन में युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी के शादी से मना करने और पीटने पर युवती ने जान दे दी। मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी शंकर सिंह उर्फ बंटी के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने, चोट पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की है।

 

मालधन निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी रामनगर में नौकरी करती थी। आरोप लगाया कि बन्नाखेड़ा निवासी शंकर सिंह उर्फ बंटी ने दो साल पूर्व उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। आरोप लगाया कि इस बीच आरोपी ने बेटी को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। बताया कि कुछ समय पूर्व जब बेटी ने युवक से शादी की बात की। इस पर आरोपी और उसके परिजनों ने बेटी के साथ गालीगलौज कर शादी से इन्कार कर दिया। इससे तंग आकर उनकी बेटी ने 26 अप्रैल की रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी।

कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका के मोबाइल को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। परिजनों की ओर से मिली तहरीर की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 69/115(2)/88/108/352 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

और पढ़े  रुड़की: गणेश चतुर्थी मेले में युवक ने चाकू से काटी खुद की गर्दन, दिनदहाड़े घटना से मची सनसनी, हालत गंभीर
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 14 साल पहले हाईवे जाम करने का मामला, 2 विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

    राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के 14 साल पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

    उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र

    कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद…