मोटाहल्दू : – महापरिनिर्वान दिवस पर बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर को देश कर रहा है याद, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट व ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी ने क्षेत्रवासियों को तुलसी के पौधे व आयुष किट का किया वितरण..

महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि। ग्रामीणों को बाटी गयी आयुष किट व तुलसी के पौधे। हल्दूचौड़ । बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को आज पूरे देश प्रदेश में महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया। इसी क्रम में विकासखण्ड हल्द्वानी की प्रमुख रूपा देवी के खड़कपुर स्थित आवास पर भी बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ ही एक गोष्ठी का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुँचे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने अपने सम्बोधन में कहा कि लोकतांत्रिक भारत के सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में से एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का संविधान के पहले मसौदे को तैयार करने में अहम योगदान रहा था। उन्होंने अछूतों के प्रति सामाजिक भेदभाव के खिलाफ और निचली जातियों के उत्थान के लिए काफी संघर्ष किया था। उन्हें अपने काम के लिए मरणोपरांत 1990 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उनके परिनिर्वाण दिवस आज पूरा देश उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहा है ब्लाक प्रमुख रूपा देवी ने कहा कि यह बेहद ही महत्वपूर्ण दिन है बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवश मनाने का उदेश्य है कि समाज बाबासाहेब की दृष्टि को पहचाने और समान तथा न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए प्रयास करे क्योंकि उन्होंने इसी की कल्पना की थी। यह दिवश जनता के बीच सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं, क्योंकि आज हम बाबासाहेब के दृष्टिकोण और विचारों को याद करते हैं और उसे स्वीकार करते हैं। कार्यक्रम के उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने क्षेत्रवासियों को तुलसी के पौधे व ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी ने आयुष किट का वितरण किया।कार्यक्रम में नैनीताल मंडल मंत्री दिनेश खुल्बे कनिष्ठ प्रमुख श्रीकांत पांडे नंदन गोस्वामी अनुसूचित मोर्चे के जिलाध्यक्ष जीवन राम अशोक पाठलनी आदि मैजूद रहे ।

और पढ़े  चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…