लालकुआं : विधायक दुम्का की क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्यक्रमों में शिरकत, आर्थिक सहायता के बांटे चैक ।

क्षेत्रीय विधायक नवीन दुमका ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया तथा 2 परिवारों को 7 लाख आर्थिक सहायता के चेक बांटे, और पेयजल किल्लत दूर करने के लिए हैंडपंप खुदाई का शुभारंभ किया।

विधायक नवीन दुमका ने सोमवार को सर्वप्रथम हल्दुचौर निवासी श्रीमती सावित्री कुमारी को ₹4 लाख का आर्थिक सहायता का चेक उपलब्ध कराया। दरअसल कुछ दिन पूर्व श्रीमती सावित्री कुमारी के पति की सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी इस दौरान मानव वन्य जीव जंतु संघर्ष मद से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई। इसके पश्चात विधायक नवीन दुमका ने गौलापार के कालीपुर में हाथी के हमले से मृत महिला के पति मदन सिंह को मानव वन्यजीव संघर्ष मद से ₹3 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की, पीड़ित परिवार को ₹1लाख की आर्थिक मदद पूर्व में दी जा चुकी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में विधानसभा क्षेत्र के लिए आए कई हैंडपंप की खुदाई का शुभारंभ जड़ सेक्टर स्कूल बिंदुखट्टा के मैदान में मशीन चलाकर इसकी शुरुआत की गई साथ ही विभिन्न इलाकों में स्थानीय लोगों से संवाद कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान विधायक नवीन दुमका के साथ रेंज अधिकारी, पूर्व प्रधान इंद्र सिंह बिष्ट ,ग्राम प्रधान रुकमणी प्रधान प्रतिनिधि भास्कर जोशी, रेंजर त्रिलोक सिंह बोरा मंडल अध्यक्ष ललित आर्य जगदीश नौला, मुकेश बेलवाल सहित कई क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

और पढ़े  पौड़ी: पाबौ में विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान, एक साल पहले हुई थी शादी, पति सेना में तैनात
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…