नैनीताल / हल्द्वानी : आपदा के एक महीने होने के बाद भी सड़कें अभी भी टूटी ।

अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने आपदा के एक माह बीत जाने के बाद भी सिंचाई, सड़क, बिजली, पेयजल लाइनें सही नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही इन विभागों की ओर से विभागाध्यक्ष के नहीं पहुंचने पर नोटिस भेजने की चेतावनी भी दी।
सोमवार को सर्किट हाउस में हुई बैठक में उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने जलसंस्थान, लोनिवि व जलनिगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आचार संहिता से पहले काम शुरू कर दें। भगवानपुर बिचला व नंदनी विहार एससी बाहुल्य क्षेत्र में पेयजल की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता को एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र मे पेयजल सुनिश्चित कर आयोग को सूचित करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता जल संस्थान रामनगर के बैठक मे अनुपस्थित होने पर श्री गोरखा ने 15 दिनोे के भीतर अधिशासी अभियंता को विस्तृत जानकारी के साथ देहरादून तलब किया।

और पढ़े  श्रीनगर: CM धामी ने चाय की दुकान पर लोगों से किया संवाद, मजदूरों का जाना हाल
  • Related Posts

    हेलिकॉप्टर हादसा : आज घटनास्थल पर पहुंचेगी एएआईबी और डीजीसीए टीम, दुर्गम पहाड़ियों में साक्ष्य जुटाना जटिल

    चमोली जिले के ज्योर्तिमठ क्षेत्र के चांई गांव और लामबगड़ के बीच पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर की जांच के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) व डीजीसीए की टीम…

    टिहरी: जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, 1.77 लाख की चरस के साथ पुलिस ने 2 आरोपी गिरफ्तार

    टिहरी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कैंप्टी पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 708 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है, जिसकी…