दिल्ली-NCR में कई जगह बारिश: 5 डिग्री तक कम दर्ज हुआ पारा, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई इलाकों में तेज वर्षा

दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। दिनभर की भीषण गर्मी और उमस के बाद हुई इस बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी, वहीं तापमान में भी करीब 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव की मुख्य वजह सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है, जिसके प्रभाव से राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है। आने वाले कुछ घंटों और अगले दिन भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं।
 

दिल्ली के नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, बादली, छतरपुर, आईजीआई एयरपोर्ट (इग्नू क्षेत्र), आयानगर और डेरामंडी सहित कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखी गई। वहीं NCR के गुरुग्राम, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी मौसम का असर साफ नजर आया।

बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, कुछ जगहों पर जलभराव की समस्या भी सामने आई, जिससे ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ गई और लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बारिश ने धोया प्रदूषण, 24 दिन बाद संतोषजनक हुई हवा
पिछले दिनों से बदलते मौसम का असर प्रदूषण पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में पूरे 24 दिन बाद हवा संतोषजनक श्रेणी में पहुंची है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 88 दर्ज किया गया। यह हवा की संतोषजनक श्रेणी है। दूसरी ओर, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 114 दर्ज किया गया, यह हवा की मध्यम श्रेणी है। वहीं, गुरुग्राम में 104, ग्रेटर नोएडा में 89 और नोएडा में 86 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 73 दर्ज किया गया। यह हवा की संतोषजनक श्रेणी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 3500 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 10500 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, शाम चार बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 76.2 और पीएम2.5 की मात्रा 33.5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। ऐसे में सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि बुधवार को फिर से हवा मध्यम श्रेणी में पहुंच जाएगी।

और पढ़े  दिल्ली एयरपोर्ट: टर्मिनल-3 में जबरन घुसने का प्रयास, सीआईएसएफ जवानों ने चंद सेकंड में किया नाकाम
  • Related Posts

    सांसों पर संकट: दिल्ली की हवा कैसी, आज एक्यूआई कितना, नोएडा-गाजियाबाद की क्या है स्थिति?

    राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के रविवार सुबह आठ बजे के आंकड़े के मुताबिक, राजधानी दिल्ली का औसत…

    अध्ययन: पानी साफ करने वाले प्लांट भी नहीं रोक पा रहे फॉरएवर केमिकल्स, एनजीटी सख्त, प्रक्रिया पर सवाल

    घर तक पहुंचने वाला पानी भले ही जल शोधन संयंत्रों से गुजरकर साफ हो जाता हो, लेकिन इसमें मौजूद खतरनाक रसायनों से पूरी तरह सुरक्षित होने की गारंटी नहीं है। देश…