आप पर भड़के राघव चड्ढा: BJP में गए सांसदों के उत्पीड़न का आरोप, बोले- खतरानक खेल शुरू आप किए, अंत खराब होगा

Spread the love

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी उन सांसदों के खिलाफ खतरनाक बदले की राजनीति कर रही है। ये सांसद अप्रैल में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। राघव चड्ढा के अनुसार, विलय के बाद से ही उनका लगातार उत्पीड़न हो रहा है।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि उत्पीड़न के कई मामले सामने आए हैं। विश्व कप विजेता हरभजन सिंह के जालंधर स्थित निवास पर पथराव किया गया। पंजाब पुलिस की मदद से उनके घर के बाहर ‘देशद्रोही’ लिखा गया। उनकी माता और बहनों के बारे में आपत्तिजनक नारे भी लगाए गए। पद्म श्री राजेंद्र गुप्ता की पंजाब के मालवा इलाके में स्थित फैक्ट्री को बंद करने का प्रयास हुआ।

 

संदीप पाठक के खिलाफ मनगढ़ंत प्राथमिकी दर्ज’
पंजाब सरकार ने उनकी फैक्ट्री का पानी का कनेक्शन काट दिया। प्रदूषण बोर्ड ने छापा मारकर फैक्ट्री बंद करने की कार्रवाई शुरू की। सांसद संदीप पाठक, जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के प्राध्यापक थे, उनके खिलाफ दो दुर्भावनापूर्ण और मनगढ़ंत प्राथमिकी दर्ज की गईं। मीडिया के माध्यम से उनकी गिरफ्तारी की अफवाह फैलाई गई। राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी को चेतावनी दी कि यह खतरनाक खेल है जिसका अंत बुरा होगा।

सरकारी तंत्र का दुरुपयोग
राघव चड्ढा ने बताया कि जब तक वे आम आदमी पार्टी के साथ थे, तब तक उन्हें अच्छा और संस्कारी बताया जाता था। पार्टी छोड़ने के बाद उन्हें गलत और भ्रष्टाचारी घोषित कर दिया गया। राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार की एजेंसियों और पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। आम आदमी पार्टी इस प्रकार से गंदा खेल रच रही है। उन्होंने पहले भी आम आदमी पार्टी में ‘जहरीली कार्य संस्कृति’ होने की बात कही थी। उनका मानना है कि पार्टी भ्रष्टाचारी और समझौताग्रस्त लोगों के हाथों में फंस चुकी है।

पंजाब के अधिकारियों से अपील
राघव चड्ढा ने पंजाब सरकार के अधिकारियों से भी अपील की है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे आम आदमी पार्टी सरकार की धमकियों से न डरें। नेता और विशेष कर्तव्य अधिकारी तबादले या निलंबन की धमकी दे रहे हैं। वे 6-7 लोगों के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं। राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार चंद महीनों की मेहमान है। अधिकारियों को कानून के तहत और देश हित में फैसले लेने चाहिए।

और पढ़े  दिल्ली में इन्फ्लूएंजा के 3 हजार से अधिक केस: CM ने बुलाई बैठक, मंत्री बोले- स्थिति कंट्रोल, दवाओं की कमी नहीं

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली में आईएसआई जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: दोनों रेकी करते, सिम कार्ड पाकिस्तान भेजे, जासूस पति-पत्नी पकड़े

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक कथित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में मो. साहिल और समीरा नामक…


    Spread the love

    दिल्ली लक्ष्मी योजना: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिला उपहार, cm रेखा ने सौंपा 2500 रुपये का लाभार्थी पत्र

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली की महिलाओं के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा घोषित दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभ मिलने का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 26…


    Spread the love