अयोध्या- बारिश के पानी से बस अड्डा परिसर में जलभराव, यात्री परेशान

 

 

 सिविल लाइंस स्थित बस डिपो में रविवार सुबह को हुई बारिश के बाद बस अड्डा परिसर में जलभराव हो गया, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बसों तक पहुंचने में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके कारण कई बसें डिपो परिसर में खड़ी नहीं हो सकीं। वे रामपथ पर ही खड़ी कर दी गईं, जिससे वहां यातायात भी प्रभावित हुआ।

 

डिपो से प्रतिदिन करीब 163 बसें लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, बनारस सहित विभिन्न मार्गों पर संचालित होती हैं। एआरएम आदित्य प्रकाश ने बताया कि बस अड्डे के परिसर को ऊंचा करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि परिसर के निचले स्तर के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती, जिससे जलभराव की स्थिति बनती है।

यात्री बोले..हर बारिश में यही हाल

लखनऊ जा रहे यात्री राजेश कुमार ने बताया कि हर बारिश में यही हाल होता है। बस तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है और समय भी बर्बाद होता है। वहीं, सीमा बजाज ने बताया कि हम पानी पीने जा रहे थे, लेकिन चारों तरफ जलभराव होने से दिक्कत हुई। बच्चों को साथ लेकर चलने में और भी कठिनाई हुई।

और पढ़े  Freedom, fighter Ashfaqulla Khan Remembered on Birth Anniversary
  • Related Posts

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…

    लखनऊ ट्रिपल मर्डर: अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार, देर रात घर पर चला बुलडोजर, पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी

    पुलिस आयुक्त के मुताबिक मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने ऋषभ शुक्ला को सोमवार को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। उसके…