रिटायर्ड फौजी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश,कबूला राज

Spread the love

कोटा के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में रिटायर्ड फौजी मनोज कुमार शर्मा हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस हिरासत में ली गई पत्नी दीपिका से पूछताछ में सामने आया है कि उसने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार पति उसके रिश्ते में बाधा बन रहा था, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

 

जांच में यह भी सामने आया है कि घटना की रात घर में शराब पार्टी के दौरान विवाद हुआ, जिसके बाद प्रेमी देवेश और उसके साथी ने दीपिका की मौजूदगी में मनोज का गला घोंट दिया। वारदात के बाद आरोपियों ने मामला छिपाने के लिए जल्दबाजी में अंतिम संस्कार की तैयारी भी शुरू कर दी थी।

बता दें कि गुरुवार रात आवंली रोजड़ी क्षेत्र में मनोज शर्मा का शव घर के पलंग पर मिला था। शुरुआत में मौत को सामान्य बताने की कोशिश की गई, लेकिन पड़ोसियों को कुछ शक हुआ। अजमेर से पहुंचे मृतक के पिता ने गले पर निशान देखे तो पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामला हत्या में बदल गया।

पुलिस ने मामले में पत्नी दीपिका और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी देवेश फरार है, जिसकी तलाश जारी है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस अब मोबाइल डेटा व अन्य सबूतों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

मृतक मनोज शर्मा करीब 5 साल पहले सेना से रिटायर हुआ था और वर्तमान में अजमेर डिस्कॉम में कार्यरत था। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है और परिजन पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

और पढ़े  नई वेबसाइट लॉन्च- 15 जुलाई तक लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट, जानें नए पोर्टल में क्या-क्या होगा खास

Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया संघर्ष खत्म- ईरान-US जंग रोकने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर,समझौते पर किए हस्ताक्षर

    Spread the love

    Spread the love   पश्चिम एशिया में 111 दिन से जारी तनाव खत्म होने के ठोस संकेत मिले हैं। जी7 देशों के सम्मेलन के लिए फ्रांस दौरे पर गए अमेरिकी…


    Spread the love

    Rahul Gandhi-: राहुल गांधी धोखाधड़ी के लिए जवाबदेही तय करने की बात कर रहे- सचिन पायलट

    Spread the love

    Spread the loveनीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। इसी क्रम में आज शाम चार बजे कोटा पहुंच गए हैं। नेता…


    Spread the love