होटल के वॉशरूम में कारोबारी ने बरात में आई नौ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

Spread the love

 

वाबाद इलाके में स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में आई बरात में शामिल 55 साल के कारोबारी ने नौ साल की मासूम बच्ची के साथ होटल के वॉशरूम में दुष्कर्म किया। घटना से बच्ची बुरी तरह सहम उठी। मां के पूछने पर रोने हुए घटना के बारे में बताया। परिजनों की सूचना पर नवाबाद पुलिस पहुंच गई। सुरागकशी करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को होटल में आई बरात के साथ मोहिनी बाबा मोहल्ला निवासी सरफराज (55) पुत्र शमशाद भी पहुंचा था। वह झांसी में ही इलेक्ट्रानिक वस्तुओं की कारोबार करता है। वर-वधू पक्ष की शादी की रस्मों के बीच आरोपी सरफराज वधू पक्ष की नौ साल की बच्ची को बहला फुसला कर अपने साथ होटल के वॉशरूम में लेकर चला गया। वहां से बच्ची को रोता छोड़कर भाग निकला। बच्ची की मां की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। उसमें आरोपी बच्ची को लेकर वॉशरूम की ओर जाता दिखा। नवाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करके तलाश शुरू की। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक शुक्रवार रात आरोपी को प्लेटफॉर्म नंबर-9 की ओर जाने वाली रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया।

इंदिरापुरम अग्निकांड ने बजाई खतरे की घंटी, घर ही नहीं पूरा सपना हो सकता है खाक

 

 

 

 


Spread the love
और पढ़े  कांग्रेस: कर्नाटक में CM पद पर बदलाव को लेकर खरगे का बड़ा बयान- हमारे फैसले सोनिया गांधी लेती हैं
  • Related Posts

    सांसद संदीप पाठक: पंजाब में गैर जमानती धाराओं में 2 केस दर्ज, पुलिस पकड़ने पहुंची तो घर से निकले

    Spread the love

    Spread the loveआम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की दिक्कतें बढ़ गई हैं। पाठक पर पंजाब के अलग-अलग जिलों में दो केस दर्ज हुए…


    Spread the love

    पश्चिम बंगाल में पुनर्मतदान: बंगाल के 15 बूथों पर पुनर्मतदान शुरू, कतार में खड़े मतदाता, सुरक्षा चौक-चौबंद

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम में आज 15 बूथों पर दोबारा मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग ने वोट में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद…


    Spread the love