चकराता- Wedding: एक ही मंडप में पांच भाइयों की शादी, बरात लेकर दूल्हों के घर पहुंचीं दुल्हनें

Spread the love

 

कराता तहसील क्षेत्र के खरासी गांव में एक अनोखा और आकर्षक विवाह समारोह इन दिनों चर्चा का विषय बना है। बुधवार को यहां एक ही परिवार के पांच भाइयों का विवाह एक साथ, एक ही दिन और एक ही मंडप में हुआ। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Chakrata Unique Wedding Five Brothers Marry Under a Single Mandap Bride Arrive at Groom's Home with barat

परिवार के पांचों भाई नरेंद्र, प्रदीप, प्रीतम, अमित और राहुल का विवाह पारंपरिक जौनसारी रीति-रिवाज जोझोड़े के अनुसार हुआ। नरेंद्र का विवाह हय्यो निवासी अन्नू से, प्रदीप का जोगियो निवासी निक्की से और प्रीतम का विवाह हय्यो निवासी पुनीता से हुआ।

 

वहीं अमित ने गोरछा निवासी निर्मला के साथ सात फेरे लिए जबकि राहुल का विवाह जोगियों निवासी आंचल के साथ हुआ। परिवार की बेटी प्रियंका का विवाह भी बृहस्पतिवार को मरलऊ निवासी रणवीर सिंह के साथ होना है। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए संयुक्त परिवार ने भव्य आयोजन किया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Chakrata Unique Wedding Five Brothers Marry Under a Single Mandap Bride Arrive at Groom's Home with barat

अनोखी जौनसारी परंपरा
इस विवाह समारोह की सबसे खास बात यह रही कि जौनसारी परंपरा जोझोड़े के तहत पांचों दुल्हनें स्वयं बारात लेकर दूल्हों के घर पहुंचीं। इस अनोखे नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। यह परंपरा क्षेत्र में संयुक्त परिवार की एकता, सम्मान और सामंजस्य का प्रतीक मानी जाती है और स्थानीय संस्कृति की झलक पेश करती है।

 

Chakrata Unique Wedding Five Brothers Marry Under a Single Mandap Bride Arrive at Groom's Home with barat

सामाजिक सद्भाव का उदाहरण
विवाह समारोह में शामिल जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष मधु चौहान, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद के सदस्य गीता राम गौड़, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह चौहान और प्रताप सिंह रावत सहित कई गणमान्य लोगों ने इस आयोजन की सराहना की।

और पढ़े  सावन सोमवार- दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़,जानें जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त

 

पारिवारिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण
उन्होंने इसे संयुक्त परिवार की एकता, प्रेम और पारिवारिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।यह आयोजन समाज में भाईचारे, परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने का संदेश देता है।


Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love