केदारनाथ धाम- कैलाश खेर पहुंचे केदारनाथ धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा का लिया आशीर्वाद

प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने बृहस्पतिवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। धाम पहुंचने पर केदार सभा के सदस्यों व मंदिर समिति के सदस्य विनीत चन्द्र पोस्ती ने उनका स्वागत किया।

कैलाश खेर ने मंदिर परिसर में कुछ समय व्यतीत कर आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस किया। उन्होंने सुरक्षा में तैनात कर्मियों, तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से भी मुलाकात की। साथ ही यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कैलाश खेर ने केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद यहां की व्यवस्थाएं बेहद संतोषजनक हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा केदार की नगरी में पहुंचकर मन को अद्भुत शांति और ऊर्जा मिलती है। केदारनाथ धाम की दिव्यता और आध्यात्मिक वातावरण हर श्रद्धालु को एक अलग अनुभूति प्रदान करता है। यहां पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन, मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

और पढ़े  उत्तरकाशी: आज शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री मंदिर के कपाट, मुखबा के लिए रवाना हुई मां गंगा की डोली
  • Related Posts

    एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में इबोला का खतरा, 55 पर्यटकों की निगरानी शुरू, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

    डेमाेक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और कुछ अफ्रीकी देशों में बढ़ रहे इबोला वायरस के प्रकोप के बीच उत्तराखंड सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। इन अफ्रीकी देशों से आने वाले…

    पाकिस्तान की किरकिरी: आईसीसी ने सीनियर पुरुष टूर्नामेंट की मेजबानी से रखा वंचित, भारत में होंगे दो बड़े आयोजन

    क्रिकेट की वैश्विक संस्था आईसीसी ने 2028 से 2035 तक का पुरुष आईसीसी टूर्नामेंट का कार्यक्रम रविवार को जारी कर दिया। इंडोनेशिया के बाली में हुई आईसीसी की बैठक के…