वन विभाग ने गोमुख और गंगोत्री ग्लेशियर की ऊंची चोटियों को पर्वतारोहण के लिए खोल दिया है। हालांकि अभी तपोवन व केदारताल ट्रैक को सामान्य ट्रैकर्स के लिए बंद रखा गया है। अधिकारियों ने मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में गए लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है।
सूचना व अलर्ट के साथ भेजा जा रहा
गंगोत्री नेशनल पार्क के रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि बीते रविवार को गोमुख तक ट्रैकिंग के लिए अनुमति दी जा रही है लेकिन तपोवन और केदारताल की ट्रैकिंग अभी बंद ही रखी गई है। क्योंकि उन दोनों ट्रैक पर अधिक बर्फ जमा है।
इसके साथ ही उच्च हिमालयी चोटियों के पर्वतारोहण की अनुममि वन विभाग मुख्यालय से दी जाती है। इसलिए पर्वतारोहियों के दलों को मौसम की चेतावनी के साथ सूचना व अलर्ट के साथ भेजा जा रहा है। कहा कि नेलांग-जादूंग सहित गड़तालगली पर्यटकों के लिए खुला है।







