ऋषिकेश- धर्म परिवर्तन, हिंदू महिलाओं को ईसाई बनाने की कोशिश, 2 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

संत विहार थाना क्षेत्र में धर्म प्रचार और कथित रूप से प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय लोगों और एक संगठन के पदाधिकारियों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

तहरीर के अनुसार, कांवली माड़ी क्षेत्र में दो महिलाएं सीतापुरी (निवासी बनियावाला) और सुमित्रा (निवासी कांवली गांव) घर-घर जाकर ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थीं। आरोप है कि वे हिंदू महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए कथित तौर पर प्रलोभन भी दे रही थीं। इस गतिविधि की सूचना स्थानीय निवासी दीपक कुमार ने संगठन के कार्यकर्ता इंद्रजीत को दी, जिसके बाद संगठन के लोग मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचने पर दोनों महिलाएं लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के फायदे बता रही थीं। इस दौरान 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों महिलाएं वहां से निकल चुकी थीं। बाद में पुलिस ने विकास मॉल क्षेत्र से दोनों महिलाओं को अपने साथ लेकर बसंत विहार थाने पहुंचाया।

 

प्रार्थी कुलदीप स्वेडिया (संस्थापक अध्यक्ष, वीर सावरकर संगठन) ने तहरीर में मांग की है कि दोनों महिलाओं के खिलाफ उत्तराखंड धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। थाना प्रभारी शेंकी कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सभी पक्षों से पूछताछ के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- देवभूमि परिवार कानून लागू, राज्यपाल की मिली मंजूरी, 15 साल से निवास कर रहे लोगों को मिलेगी आईडी
  • Related Posts

    देहरादून- कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी…


    Spread the love

    देहरादून- सुभाषनगर चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, घटनास्थल पर ही मौत

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर चौक पर बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद…


    Spread the love