बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी मुठभेड़ में ढेर, गोली लगने से दो पुलिसकर्मी भी घायल

Spread the love

बुलंदशहर के खुर्जा में सुभाष मार्ग स्थित जिम पर 25 अप्रैल की रात को हुए तिहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपीय जीतू सैनी और पुलिस के बीच बृहस्पतिवार सुबह सिकंदरपुर गांव के पास मुठभेड़ हुई। इसमें जीतू सैनी के दो गोली लगी, जिसको घायल अवस्था में जटिया अस्पताल लाया गया। वहां से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

अस्पताल में उपचार के दौरान जीतू सैनी की मौत हो गई। वहीं मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम प्रभारी मोहम्मद असलम और सिपाही मोहित मलिक के भी गोली लगी, जिनको जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस टीम जीतू के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

तिहरे हत्याकांड में 50-50 हजार के दो इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार
इससे पहले, बुधवार को भी कोतवाली पुलिस और तिहरे हत्याकांड के दो आरोपी 50-50 हजार रुपये इनामी रिंकू व भारत के बीच मंगलवार रात को मुठभेड़ हुई थी। इसमें रिंकू दाएं और भारत के बाएं पैर में गोली लगी। आरोपियों के पास से पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी की डीबीआर, एक अवैध पिस्टल, एक तमंचा व कारतूस बरामद किए।

सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि 25 अप्रैल की रात को जिम पर जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई फायरिंग में तीन युवकों की हत्या कर दी गई थी। इसमें तीन आरोपी पूर्व में जेल जा चुके हैं। शेष अन्य आरोपियों की पुलिस टीम तलाश कर रही है। मंगलवार रात को करीब 11 बजे पुलिस ने वांछित रिंकू सैनी उर्फ रिंकेश और भारत सैनी को जीटी रोड से गिरफ्तार किया।

और पढ़े  UP -मानसून आने के बाद रुका, आज इन जिलों में भीषण गर्मी-उमस का अलर्ट, क्यों नहीं हो रही बारिश?

इसके बाद पुलिस टीम आरोपियों की निशानदेही से सीसीटीवी की डीबीआर और हथियार बरामद करने जा रही थी। मुंडाखेड़ा नहर के पास जब पुलिस डीबीआर ढूंढने लगी तो आरोपियों ने छिपाए हुए हथियार लेकर वहां से भागने की कोशिश की।

पुलिस ने जवाबी फायरिंग की
पुलिस ने जब उनको रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें रिंकू के दाएं और भारत के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों घायल अवस्था में वहीं गिर गए और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्टल, एक तमंचा व मौके से सीसीटीवी की डीबीआर बरामद की गई। घायल आरोपियों को जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ की ओर से 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अब मामले में वांछित रवि सैनी, मनीष, अनुज, सौरभ उर्फ सिंटू व सोनू वांछित हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

मेरठ व हरियाणा के जिम के साथियों पर भी नजर
वांछित आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम ने दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में दिल्ली व हरियाणा के संभावित क्षेत्रों में दबिश दे रही है। इसके लिए अलग-अलग जोन क्षेत्र में टीम बांटी गईं हैं। इसके लिए पुलिस ने आरोपियों को परिजनों को हिरासत में लेकर भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वांछित जीतू सैनी के संपर्क में रहने वाले मेरठ व हरियाणा में जिम करने वाले युवा संपर्क में थे, जिसके चलते पुलिस टीम उन ठिकानों पर भी दबिश दे रही है।

Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू: चंपत राय पहुंचे, संत हुए भावुक, बोले- रामजी दोषियों को दंड देंगे

    Spread the love

    Spread the love राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय होने के संकेत मिले हैं। बैठक में महासचिव और एक अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी के इस्तीफों पर चर्चा और फैसला हो…


    Spread the love

    ब्रेकिंग- अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी 

    Spread the love

    Spread the love     रामनगरी अयोध्या मे राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने कहा, “मैं बैठक…


    Spread the love