उत्तराखंड-: महिला आरक्षण- छोटी सरकारों में विपक्ष की घेराबंदी की बड़ी योजना, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा अगले माह

Spread the love

नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पारित न होने के मुद्दे पर भाजपा विपक्ष को घेरे रखना चाहती है। लिहाजा, विधानसभा में आज मंगलवार को विशेष सत्र के बाद भाजपा ने छोटी सरकार (निगम, जिला पंचायत) तक विपक्ष को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है।

प्रदेश में आज महिला आरक्षण के मुद्दों को लेकर विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया है, जिसमें महिला सम्मान विषय पर विशेष चर्चा जारी है। इस सत्र के दौरान सरकार विपक्ष के खिलाफ नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पारित न होने के चलते निंदा प्रस्ताव लाएगी। मकसद होगा कि इस मुद्दे पर विपक्ष की बड़ी घेराबंदी की जाए। भाजपा का यह सिलसिला यहीं नहीं थमेगा। इस मुद्दे को जिंदा रखने के लिए पार्टी ने बड़ी रणनीति बनाई है।

विशेष सत्र होने के बाद सभी नगर निगमों की बोर्ड बैठक में भाजपा निंदा प्रस्ताव लाकर विपक्ष को घेरने का प्रयास करेगी। इसके अलावा सभी जिला पंचायतों की बोर्ड बैठक में भी निंदा प्रस्ताव लाए जाएंगे। इससे भी नीचे क्षेत्र पंचायत की बैठकों में भी इसका निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि विपक्ष ने मातृशक्ति का जो अपमान किया है, उसे लेकर पार्टी किसी सूरत में खामोश नहीं रहेगी। 

शाम को निकलेगा मशाल जुलूस
दिन में विधानसभा का विशेष सत्र होने के बाद भाजपा महिला मोर्चा की ओर से राजधानी में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा की तमाम नेता व महिला नेत्री शामिल होंगी। मशाल जुलूस का मकसद नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पर विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करना है ताकि मातृशक्ति तक इस संबंध में पूरा संदेश जाए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा अगले माह
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का देहरादून दौरा अगले महीने होने जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां संगठनात्मक ढांचे की मजबूती की समीक्षा के साथ ही संगठन की चुनाव तैयारी का जायजा भी लेंगे। अभी उनके आगमन की तिथि तय नहीं हुई लेकिन मई के पहले सप्ताह में आने की संभावना जताई गई है। इसी हिसाब से भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है।

Spread the love
और पढ़े  मौसम हुआ सामान्य, कल सुबह 6 बजे से फिर संचालित होगी चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा
  • Related Posts

    देहरादून: अगले कुछ दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आज दून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर…


    Spread the love

    चमोली: गौचर के पास कमेड़ा में 20 मी. धंसा बदरीनाथ हाईवे, करोड़ों की लागत से किया गया था ट्रीटमेंट

    Spread the love

    Spread the loveकरोड़ों की लागत से कमेड़ा में किया गया ट्रीटमेंट फिर से भूधंसाव की चपेट में आ गया है। हाईवे के एक छोर से करीब बीस मीटर तक भूधंसाव…


    Spread the love