देहरादून / जौलीग्रांट: बदरीनाथ-केदारनाथ की हेलिकॉप्टर सेवा पर लगा ब्रेक, तकनीकी खराबी के चलते उड़ानें नहीं हो सकीं शुरू

जौलीग्रांट हेलिपैड से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए 15 सितंबर से प्रस्तावित हेलिकॉप्टर सेवा शुरू नहीं हो सकी। रुद्राक्ष एविएशन के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण कंपनी को उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। हेलिकॉप्टर के एक जरूरी पुर्जे को विदेश से मंगाने में देरी होने के कारण अब कंपनी अगले यात्रा सीजन में सेवा शुरू करने पर विचार कर रही है।

देहरादून एयरपोर्ट के पास स्थित जौलीग्रांट हेलीपैड से रुद्राक्ष एविएशन लगातार तीसरे वर्ष बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सेवा संचालित कर रही थी। इस वर्ष 30 अप्रैल से कंपनी ने एआई-17 हेलिकॉप्टर से दोनों धामों के लिए उड़ानें शुरू की थीं। खराब मौसम को छोड़कर हेलिकॉप्टर ने 30 अप्रैल से 13 जून तक रोजाना जौलीग्रांट से दो उड़ानें भरीं। एक उड़ान में 18 यात्रियों के बैठने की क्षमता थी।
गले यात्रा सीजन में संचालित करने पर विचार
इस अवधि में करीब 1,450 यात्रियों ने हेलिकॉप्टर से दोनों धामों की यात्रा की। बरसात के कारण 14 सितंबर तक हेलिकॉप्टर सेवा बंद रही। इसके बाद 15 सितंबर से दोबारा उड़ान शुरू करने की तैयारी थी। जौलीग्रांट हेलीपैड पर इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई थीं लेकिन इसी दौरान हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी सामने आ गई।
तकनीकी खराबी दूर करने के लिए हेलिकॉप्टर का एक जरूरी पुर्जा विदेश से मंगाया जाना था। पुर्जा आने में अधिक समय लगने के कारण कंपनी ने 15 सितंबर से प्रस्तावित उड़ानें रद्द कर दीं। अब कंपनी इस सेवा को मौजूदा सीजन में शुरू करने के बजाय अगले यात्रा सीजन में संचालित करने पर विचार कर रही है।
एमआई 17 से 15 सितंबर से शुरू की जाने वाली उड़ानों को हेलिकॉप्टर में तकनीकी खामी के कारण रोकना पड़ा है। उम्मीद है तकनीकी खामी दूर होने के बाद अगले यात्रा सीजन में उनकी कंपनी का हेलिकॉप्टर फिर से जौलीग्रांट से दो धामों को उड़ान भरेगा। -पीके छाबरी, प्रबंधक रुद्राक्ष एविएशन
और पढ़े  उत्तराखंड: बदरीनाथ में हेलीकॉप्टर हादसा, यूकाडा ने ट्रांस भारत एविएशन के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ान पर लगाई रोक
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…