टिहरी- घनसाली में हादसा, कस्थल गांव में टैंक में डूबने से युवक की मौत, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

टिहरी के घनसाली में मंगलवार को हादसा हो गया। टैंक में डूबने से एक व्यक्ति की  मौत हो गई। एसडीआरएफ ने युवक का शव बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, एसडीआरएफ को सूचना मिली थी कि ग्राम कस्थल में एक व्यक्ति पानी के टैंक में डूब गया है। सूचना मिलते ही अपर उपनिरीक्षक लाल सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल रवाना हुई। टीम ने टैंक से युवक को निकाला लेकिन उसकी जान जा चुकी थी। युवक की पहचान मुकेश सिंह(31) पुत्र गंगा सिंह, निवासी ग्राम कस्थल के रूप में हुई है।

और पढ़े  उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…