ऋषिकेश- उपराष्ट्रपति के दौरे से पहले ऋषिकेश एम्स में कड़ी सुरक्षा, पूरा क्षेत्र तीन विशेष जोनों में किया विभाजित

पराष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर एम्स ऋषिकेश में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर एम्स परिसर तक पूरे क्षेत्र को तीन विशेष सुरक्षा जोनों में विभाजित किया गया है।

पहला जोन जौलीग्रांट एयरपोर्ट, दूसरा जोन एम्स हेलीपैड और तीसरा जोन मुख्य कार्यक्रम स्थल को बनाया गया है। तीनों जोनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है।

सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि  दौरे के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी रखते हुए चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक न हो।

और पढ़े  नई टिहरी: धारकोट गांव में भालू ने ग्रामीण पर हमला कर किया घायल, मनरेगा के कार्य के लिए थे जा रहे
  • Related Posts

    हरिद्वार: लिव-इन में रह रही युवती को मारी गोली, एम्स ऋषिकेश रेफर, पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे हमलावर

    शहर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर में शुक्रवार देर रात एक युवक को मारने आए हमलावर ने गोली चला दी। गोली युवक के साथ रह रही युवती के बाजू में जा…

    देहरादून: महिला ने गीत गाकर जताया PM मोदी का आभार, सीएम धामी बोले-हर शब्द में विश्वास, हर सुर में अपनापन

    देहरादून में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने गीत के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। गीत में महिलाओं ने प्रधानमंत्री के प्रति अपने विश्वास और…