देहरादून- हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं का लेंसकार्ट शोरूम में प्रदर्शन, लगाया तिलक, भगवा ध्वज लगाने का ऐलान

हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता नेशविला रोड स्थित लेंसकार्ट के शोरूम में पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के माथे पर तिलक लगाकर कलावा बांधा। प्रदर्शन के दौरान संगठन की ओर से 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा गया कि दून में लेंसकार्ट के सभी शोरूम पर भगवा ध्वज लगाया जाएगा।

बुधवार को हिंदू रक्षा दल से जुड़े कार्यकर्ता शोरूम पहुंचे। संगठन के अध्यक्ष ललित शर्मा भी निकलने वाले थे लेकिन पुलिस ने उन्हें राजा रोड स्थित कार्यालय पर ही रोक लिया। इससे पहले पहुंचे कार्यकर्ताओं ने शोरूम में प्रदर्शन किया और कर्मचारियों को तिलक व कलावा बांधा। प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि 24 घंटे के भीतर दून के सभी लेंसकार्ट शोरूम में भगवा ध्वज लगाए जाएंगे।

और पढ़े  देहरादून: ऑनलाइन गेमिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी,आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…