बदरीनाथ मंदिर- 25 कुंतल फूलों से सजा भगवान विष्णु का धाम, कल खुलेंगे कपाट

बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। ग्रीष्मकाल के लिए मंदिर के कपाट बृहस्पतिवार को सुबह ठीक सवा छह बजे विधि-विधान के साथ खुलेंगे। मंदिर परिसर से लेकर आसपास के प्राचीन मठ-मंदिरों तक को 25 कुंतल ऑर्किड और गेंदे के फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र जगमगा उठा है। वहीं, मुख्य सिंह द्वार पर पहली बार फलों से सजावट की गई है।

Badrinath Dham Decorated with 25 Quintals of Flowers Portals to Open Tomorrow Divine Darshan in Pictures

आज उद्दव, तेल कलश और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी बदरीनाथ धाम पहुंच गई जबकि कुबेर की डोली रात्रि प्रवास के लिए बामणी गांव पहुंची। वहीं, सुबह दस बजे योग मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद देव डोलियां बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुईं।

डोलियों के साथ बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी आचार्य रविंद्र भट्ट, नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी और कुबेर देवरा समिति के पदाधिकारी भी बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। दोपहर बाद कुबेर की डाेली बामणी गांव पहुंची।

 

 

यहां श्रद्धालुओं ने डोलियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में बदरीनाथ की स्तुति की। अब बृहस्पतिवार को सुबह बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुल जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री बुधवार को ही रात्रि प्रवास के लिए बदरीनाथ पहुंच गए थे।

 

धाम की तीर्थयात्रा सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए चमोली जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार है। बुधवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने धाम में तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को ब्रीफ किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करें ताकि तीर्थयात्रियों को यादगार अनुभव मिल सकें।

और पढ़े  उत्तराखंड में कांपी धरती: गढ़वाल से कुमाऊं तक कई जिलों में लगे भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग
Badrinath Dham Decorated with 25 Quintals of Flowers Portals to Open Tomorrow Divine Darshan in Pictures

बदरीनाथ स्थित एक हॉल में आयोजित ब्रीफिंग कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि पुलिस बल अतिथि देवो भव: और मित्र सेवा सुरक्षा की भावना के साथ कार्य करें जिससे यात्रियों में विश्वास बना रहे।

उन्होंने कहा कि भीड़ नियंत्रण के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखना बेहद जरूरी है। पुलिस उपाधीक्षक मदन बिष्ट ने बाहरी जिलों से आए पुलिस बल को क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और तैयार किए गए यातायात प्लान की जानकारी दी।

  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…