केदारनाथ धाम- यात्रा पर आए गुजरात के यात्री की तबीयत बिगड़ी, हृदय गति रुकने से हो गई मौत

केदारनाथ दर्शन के लिए आए गुजरात के एक बुजुर्ग यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। हृदय गति रुकने से मौत की आशंका है।

बड़ोदरा (गुजरात) निवासी दिलीप भाई मनु माली (69) की बुधवार सुबह केदारनाथ में अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत केदारनाथ अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद शव हेलिकॉप्टर से गुलाबराय मैदान लाया गया और यहां एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि प्राथमिक तौर पर मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड कांग्रेस: अपनों के संग सफर पर निकले पूर्व CM हरीश रावत
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…