आज PM मोदी सिक्किम और कल से UP के दौरे पर, राज्यों को देंगे कई परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम जाएंगे और 4,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। वहीं,  मंगलवार से यूपी के दो दिनी दौरे पर रहेंगे। वह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 6,350 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

पीएम मोदी सिक्किम को बुनियादी ढांचा, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन और कृषि जैसे क्षेत्रों से जुड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम नामची के यांगांग में 100 बेड के आयुर्वेद अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। एनआईटी देओराली में 30 बेड वाले अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।

कैसा रहेगा पीएम मोदी का सिक्किम दौरा?
27 अप्रैल को दोपहर लगभग तीन बजे गंगटोक पहुंचेंगे। 28 अप्रैल को सुबह लगभग 9:30 बजे प्रधानमंत्री गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा करेंगे। राज्य की पारिस्थितिक और पुष्प विरासत को प्रदर्शित करने के लिए स्वर्णजयंती मैत्री मंजरी पार्क को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त विश्व स्तरीय ऑर्किड अनुभव केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।

यूपी में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री यूपी में मंगलवार को वाराणसी में महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। वे दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेनें वाराणसी से पुणे व अयोध्या से मुंबई के बीच चलेंगी। बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री गंगा एक्सप्रेस का उद्घाटन करने हरदोई जाएंगे।

29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। गंगा एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा, 6 लेन और हाई स्पीड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर है। करीब 36 हजार करोड़ की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय 10- 12 घंटे से घटकर करीब छह घंटे रह जाएगा।

और पढ़े  UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर

इमरजेंसी एयरस्ट्रिप : एक्सप्रेसवे पर शाहजहांपुर में 3.5 किलोमीटर लंबी इमरजेंसी एयरस्ट्रिप भी बनाई गई है, जिसका इस्तेमाल आपातकालीन स्थिति में किया जा सकता है।

  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…