ईरान ने खारिज किया ट्रंप का अंदरूनी मतभेद का दावा, ड्रोन हमले के बाद कुवैत एयरपोर्ट में लगी आग

Spread the love

गुयाना का दावा: जब्त टैंकर गलत तरीके से उसके झंडे का इस्तेमाल कर रहा था

दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना ने कहा है कि एशिया में अमेरिका द्वारा जब्त किया गया एक तेल टैंकर गलत तरीके से उसके देश का झंडा इस्तेमाल कर रहा था। यह टैंकर कथित तौर पर प्रतिबंधित ईरान के कच्चे तेल को ले जा रहा था, जिस कारण अमेरिका ने इसे जब्त किया। गुयाना के समुद्री प्रशासन विभाग ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि यह जहाज उनके देश में पंजीकृत (रजिस्टर्ड) नहीं है। इसलिए इसका गुयाना का झंडा दिखाना पूरी तरह गलत और धोखाधड़ी है।

इस्राइली सेना का दावा- लेबनान में मिसाइल लॉन्चर को निशाना बनाया

इस्राइल ने कहा कि उसने लेबनान में उस मिसाइल लॉन्चर को निशाना बनाकर हमला किया है, जिसने गुरुवार को इस्राइल की ओर मिसाइल दागी थी, जिसे इस्राइली एयर डिफेंस ने रोक दिया था। इस हमले की जिम्मेदारी हिजबुल्ला ने ली है। इस्राइल की ओर से यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि इस्राइल-लेबनान के बीच संघर्षविराम को तीन हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है।

हिजबुल्ला ने कहा कि उसने लेबनान के याते गांव पर हुए इस्राइली हमले के जवाब में इस्राइल पर रॉकेट दागे। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस्राइली तोपखाने की गोलाबारी में एक बच्चे सहित दो लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय ने यह भी बताया कि नबातिये क्षेत्र में इस्राइली हवाई हमले में तीन लोगों की मौत हुई। वहीं, इस्राइली सेना ने दावा किया कि उसने उन तीन लड़ाकों को मार गिराया है, जिन्होंने इस्राइली विमान पर मिसाइल दागी थी।

और पढ़े  सूर्य ग्रहण 2026- कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें क्या भारत पर होगा इसका असर

अब तक क्या-क्या हुआ?

■ अमेरिकी-इस्राइली हमलों में दक्षिणी तेहरान में 12 लोगों की मौत हुई। फार्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
■ इस्राइली बलों ने लेबनान में बीते 24 घंटों में कम से कम 33 लोगों को मार गिराया, जिनमें एक 15 वर्षीय लड़का भी शामिल है।
■ इस्राइली चिकित्सकों के मुताबिक, लेबनान से दागे गए रॉकेट हमले में उत्तरी इस्राइल में एक व्यक्ति की मौत हुई और दो अन्य घायल हुए।
■ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कहा कि ईरानी हमले में बहरीन में उसकी सेना के साथ काम कर रहा एक मोरक्को नागरिक मारा गया और कई सैनिक घायल हुए।
■ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत जारी है और तेहरान समझौते के लिए उत्सुक है।
■ ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने ट्रंप के दावों को ‘अफवाह’ करार दिया और कहा इनका इस्तेमाल तेल और वित्तीय बाजारों को प्रभावित करने के लिए हो रहा है।
■ ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने जर्मन राष्ट्रपति के उस बयान का स्वागत किया, जिसमें अमेरिका-इस्राइल युद्ध को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया गया।

ड्रोन हमले के बाद कुवैत के हवाई अड्डे पर लगी आग

ड्रोन हमले के बाद कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आग लग गई। कुवैत के विमानन प्राधिकरण ने बताया कि ड्रोन ने हवाई अड्डे पर एक ईंधन टैंक को निशाना बनाया, जिससे यह आग लगी।

हवाई अड्डा के प्रवक्ता अब्दुल्ला अल-राजही ने कुवैत न्यूज एजेंसी को बताया कि शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार नुकसान केवल संपत्ति तक सीमित है और कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने तुरंत आपातकालीन प्रक्रिया दी और दमकल दल व संबंधित एजेंसियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।

और पढ़े  ए.आर. रहमान के बेटे आमीन का हुआ कार एक्सीडेंट, प्राइवेट अस्पताल में करवाया इलाज, जानें..

 कुवैत ने अपना हवाई क्षेत्र फिर से खोला

फरवरी के अंत में अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद कुवैत ने पहली बार अपना हवाई क्षेत्र फिर से खोल दिया है। कुवैत के विमानन प्राधिकरण के महानिदेशक हमूद मुबारक ने सरकारी समाचार एजेंसी केयूएनए को बताया कि कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का हवाई क्षेत्र गुरुवार से फिर से खोल दिया गया है। इसे 28 फरवरी से क्षेत्र की स्थिति के कारण अस्थायी और एहतियाती तौर पर बंद किया गया था।

उन्होंने कहा कि यह कदम एक चरणबद्ध योजना का हिस्सा है, जिसके तहत धीरे-धीरे हवाई यातायात बहाल किया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में हवाई अड्डे का संचालन पूरी तरह सामान्य किया जा सके। मुबारक ने यह भी बताया कि हवाई अड्डे की कुछ सुविधाओं को ईरान और उससे जुड़े सशस्त्र समूहों के हमलों से जो नुकसान हुआ था, उसका आकलन पूरा कर लिया गया है। उन्होंने इस अवधि में कुवैत की एयरलाइनों को अपने हवाई अड्डों के माध्यम से संचालन में सहायता देने के लिए सऊदी अरब को धन्यवाद भी दिया।

आज के घटनाक्रम का अपडेट

■  अमेरिकी सेना के अनुसार यूएसएस जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश विमानवाहक पोत पश्चिम एशिया पहुंच गया है, जिससे इस क्षेत्र में अमेरिकी युद्धपोतों की संख्या तीन हो गई है।
■  अमेरिकी के एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि ईरान के साथ युद्धविराम की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
■  अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान के साथ समझौता तभी होगा, जब वह अमेरिका के लिए उचित होगा।
■  ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ और न्यायपालिका प्रमुख गुलाम हुसैन मोहसनी ने ट्रंप के ईरान में आंतरिक विभाजन के दावे को खारिज किया है।
■  पोप लियो चौदहवें ने ईरान में प्रदर्शनकारियों की हत्या की निंदा की है।

और पढ़े  महिला आरक्षण विधेयक को अकाली दल का समर्थन: शिअद ने केंद्र से की ये मांग

Spread the love
  • Related Posts

    सूर्य ग्रहण 2026- कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें क्या भारत पर होगा इसका असर

    Spread the love

    Spread the love12 अगस्त 2026 साल  का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण बुधवार को होने जा रहा है। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसका नजारा दुनिया के कुछ चुनिंदा…


    Spread the love

    तमिलनाडु के CM का मंच पर दिखा बदला रूप- बच्चे को गोद लिया, फिर किया सैल्यूट

    Spread the love

    Spread the loveतमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय मंगलवार को एक अलग अंदाज में दिखे। दरअसल, वे चेन्नई के प्रेसिडेंसी कॉलेज में आयोजित राज्य-स्तरीय ‘नशा-मुक्त तमिलनाडु’ कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां वे…


    Spread the love