दमदम की रैली- PM मोदी का ममता पर तंज, बोले- बुझने से पहले फड़फड़ा रहा है TMC का दीया

पश्चिम बंगाल के दमदम में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा बंगाल में परिवर्तन की जो लहर दिख रही थी, कल पहले चरण के मतदान ने उस पर मुहर लगा दी है। पीएम मोदी ने कहा कि कल भाजपा के पक्ष में जो समर्थन दिखा है, उसने भाजपा की विजय का शंखनाद कर दिया है।

तृणमूल के भय, भ्रष्टाचार से आजादी जरूरी
प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल का गौरव फिर से लौटाने के लिए, बंगाल को फिर से अवसरों की भूमि बनाने के लिए तृणमूल कांग्रेस के भय, भ्रष्टाचार, सिंडिकेट, पलायन, बेरोजगारी और बेकारी और घुसपैठियों, बेटियों पर अत्याचार से आजादी बहुत जरूरी है।

प्रधानमंत्री ने टीएमसी पर तगड़ा हमला करते हुए कहा बंगाल में टीएमसी ने लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था। पहले चरण के मतदान में जनता ने लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निमाण कर दिया है और दूसरे चरण में इस मंदिर पर विजय ध्वज फहराना है। पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी का दीया बुझने से पहले फड़फड़ा रहा है। 4 मई को नतीजे आने के बाद टीएमसी के गुंडों को बंगाल में छुपने की जगह नहीं मिलेगी।

पीएम मोदी बोले- ये क्रांति की बेला है और वोट से ही क्रांति होगी
प्रधानमंत्री ने कहा, गुलामी की बेड़ियां तोड़ने के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्र का आह्वान किया था- तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा। ये बंगाल में नई क्रांति की बेला है और ये क्रांति वोट से होगी। मैं बंगाल की जनता से अपील करता हूं कि आप हमें वोट रूपी आशीर्वाद दीजिए, हम मिलकर बंगाल को अनेक कष्टों से आजादी दिलाएंगे। टीएमसी नारी विरोधी पार्टी है। बंगाल की नारी शक्ति 21वीं सदी में नई गाथा लिखने जा रही है और टीएमसी सरकार बदलकर रहेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा, बेटियों के सपने नहीं कुचलने देगी।

प्रधानमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद केंद्रीय योजनाओं को लागू किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी देश के दूसरे हिस्सों से लोग रोजगार के लिए कोलकाता आते थे, लेकिन आज यहां युवाओं का पलायन चुनौती बन गया है। पहले बंगाल खेलों का केंद्र था, लेकिन आज यहां टीएमसी के नेता, विधायक और मंत्री ही खेला खेल रहे हैं। टीएमसी ने बंगाल के औद्योगिक विकास को चौपट कर दिया है।

और पढ़े  ईरान को ट्रंप की धमकी: अब तक बहुत नरमी बरती, क्या अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से पहले कुछ बड़ा कर सकता है तेहरान?
  • Related Posts

    2026 शारदीय नवरात्रि- शारदीय नवरात्रि आज से शुरू,जानें पूजा विधि-भोग और आरती…

    हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस साल 11 अक्तूबर 2026 से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। पहले…

    नेपाल में कुदरत का कहर: बुढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़, देखते ही देखते बह गए कई घर, गांवों में मचा हड़कंप

    नेपाल के गोरखा जिले में रविवार सुबह बुढ़ी गंडकी नदी ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के साथ तेज बहाव में मिट्टी और…