अयोध्या- बड़ी देवकाली माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय माता दी के जयकारों से गूंज उठी रामनगरी अयोध्या

 

रामनगरी अयोध्या में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व का शुभारंभ हो गया है। नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भगवान श्रीराम की कुलदेवी कही जाने वाली मां बड़ी देवकाली के मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हाथों में पूजा की थाली, मन में माता रानी के प्रति अटूट श्रद्धा और जुबां पर जय माता दी के जयकारों के साथ श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं। भक्तों ने मां बड़ी देवकाली से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। वहीं, नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही अयोध्या के अन्य मठ-मंदिरों में भी दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया है। पूरे धार्मिक वातावरण में भक्ति और उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

तस्वीरें रामनगरी अयोध्या के मां बड़ी देवकाली मंदिर की हैं, जहां शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि मां बड़ी देवकाली भगवान श्रीराम की कुलदेवी हैं। यही वजह है कि इस मंदिर का श्रद्धालुओं के बीच विशेष धार्मिक महत्व है।
नवरात्रि के पहले दिन भक्तों ने विधि-विधान से मां के चरणों में शीश नवाया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में गूंजते जय माता दी के जयकारे भक्तिमय माहौल को और भी खास बना रहे हैं। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ माता रानी की आराधना में लीन नजर आ रहे हैं।

नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु व्रत रखते हैं और मां भगवती से सुख, शांति, समृद्धि तथा परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करते हैं। शारदीय नवरात्रि के आगमन के साथ ही अयोध्या के विभिन्न देवी मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भी भक्तों की चहल-पहल बढ़ गई है।आस्था, भक्ति और श्रद्धा के इस पावन पर्व पर रामनगरी अयोध्या माता रानी के जयकारों से भक्तिमय हो उठी है। मां बड़ी देवकाली के दरबार में पहुंच रहे श्रद्धालु माता रानी का आशीर्वाद लेकर नवरात्रि की शुरुआत कर रहे हैं।

और पढ़े  UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर

 

  • Related Posts

    UP फतह के लिए भाजपा का गुजरात फॉर्मूला: नौ रिपीट रणनीति, 100 से अधिक विधायकों का पत्ता होगा साफ

    उत्तरप्रदेश में एंटी इंकम्बेंसी को मात देकर जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने टिकट वितरण के मामले में सफल गुजरात फार्मूला अपनाने के संकेत दिए हैं। पार्टी ने…

    बुलंदशहर: बेला भवानी मंदिर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 29 श्रद्धालु घायल, 4 की हालत गंभीर

    बेलोन में सर्व मंगला बेला भवानी मंदिर में दर्शनों के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली की शनिवार की रात में डिबाई नरोरा मार्ग पर ट्रक से टक्कर हो…