बिहार : मंदिर का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर दिखा पुजारी का शव, मौत के कारण की जांच करेगी फॉरेंसिक टीम

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बालू घाट स्थित एक मंदिर परिसर में बुधवार को मंदिर के महंत की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। महंत का शव मंदिर परिसर के अंदर फर्श पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर के आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

80 वर्षीय महंत की मिली लाश

मृतक की पहचान महंत महावीर दास (80) के रूप में हुई है। वह बालू घाट स्थित मंदिर में महंत के तौर पर रह रहे थे। उनकी लाश मंदिर परिसर के अंदर फर्श पर मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिकंदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई।

और पढ़े  बांग्लादेश: शेख हसीना के सत्ता से हटने से पहले ही चुन लिए गए थे मुहम्मद यूनुस, किसने कराई थी गुप्त बातचीत?
  • Related Posts

    नाबालिग से हैवानियत: गोवा में थाने के अंदर यौन उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज, इंस्पेक्टर और महिला सहयोगी नामजद

    गोवा के उत्तरी हिस्से में क्राइम ब्रांच कार्यालय में 16 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पुलिस…

    बंगलूरू: फाइव स्टार होटल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत, जांच जारी

    बेंगलुरु के एक फाइव स्टार होटल में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। होटल के स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो…