अयोध्या- आपसी रंजिश में शुरू हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदली, एक पक्ष ने झोंकी फायरिंग,3 लोग घायल

Spread the love

 

 

योध्या में शनिवार को आपसी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग झोंक दी। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दलपतपुर की है। बताया गया कि गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। यह देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। एक पक्ष ने अचानक फायरिंग झोंक दी। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए।

वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा। वहां उनका उपचार जारी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि घायल की हालत अब स्थिर है। वह खतरे से बाहर है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 


Spread the love
और पढ़े  चाय की चुस्की हुई मंहगी: टूटा 80 साल का रिकॉर्ड, 61 रुपये किलो पहुंची चीनी
  • Related Posts

    अयोध्या- मणि पर्वत मेले के साथ कंचन भवन में झूला उत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

    Spread the love

    Spread the love     रामनगरी की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में विशेष स्थान रखने वाले कंचन भवन में मणि पर्वत मेले के दिन से भगवान के दिव्य झूला…


    Spread the love

    अयोध्या- रामजन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत थे महंत विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर संत समाज ने किया भावपूर्ण स्मरण

    Spread the love

    Spread the love     श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत, पूर्व सांसद एवं साकेतवासी महंत ब्रह्मचारी विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रीरामानंद आश्रम दर्शन भवन, जानकीघाट में…


    Spread the love