नैनीताल- पर्यटकों की भीड़ से भीषण जाम, यातायात चरमराया

मैदानी इलाकों की गर्मी से राहत पाने शनिवार को नैनीताल पहुंचे हजारों पर्यटकों से शहर में भीषण जाम लगा। सुबह से ही प्रवेश द्वारों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

प्रशासन के यातायात दावे विफल रहे। सुबह 10 बजे तक सभी पार्किंग भर गईं जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई। मॉल रोड, मल्लीताल और तल्लीताल की सड़कों पर वाहन रेंगते दिखे। जाम से पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी हुई। स्थिति नियंत्रित करने प्रशासन ने रूसी बाईपास व नारायण नगर में बैरियर लगाए। पुलिस ने केवल पुष्टि की गई होटल बुकिंग और निजी पार्किंग वाले वाहनों को शहर में प्रवेश दिया। अन्य पर्यटकों को बाहरी पार्किंग में वाहन पार्क कर शटल सेवा से शहर भेजा गया। नैनीझील में नौका विहार और अन्य पर्यटन स्थल भी गुलजार रहे।

शहर की पार्किंग पैक होने के बाद केवल उन्हीं पर्यटकों को निजी वाहनों के साथ प्रवेश दिया गया है जिनके पास होटल की कन्फर्म बुकिंग और पार्किंग उपलब्ध है। -डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी, नैनीता

और पढ़े  रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…