हरिद्वार: पति की शराब में मिलाई नींद की गोली, फिर तकिये से मुंह दबाकर कर हत्या,नाबालिग बेटी भी जुर्म में शामिल

Spread the love

 

 

श्यामपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लाहड़पुर में संदिग्ध हालत में कमरे में मृत मिले ग्रामीण की मौत के राज से पर्दा उठाते हुए पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर नाबालिग बेटी को संरक्षण में ले लिया है। आरोप है कि अवैध संबंध के चलते पत्नी ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की थी।

 

इसके बाद खुद थाने पहुंचकर पति के आत्महत्या करने की सूचना दे दी। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। किशोरी को न्यायालय में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा है। फिलहाल पुलिस ने महिला के प्रेमी व एक अन्य की भूमिका की भी जांच कर रही है। 

मायापुर स्थित कार्यालय में शनिवार को प्रेस वार्ता कर एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि दो अप्रैल को पूजा निवासी लाहडपुर ने अपनी बेटी के साथ कोतवाली पहुंचकर सूचना दी थी कि उसके पति बबलू ने रात को शराब के नशे में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई थी। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आने पर शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू की गई। वहीं, बबलू के भाई राजू ने पूजा, नाबालिग बेटी व बिजनौर के कोहरपुर मंडावर निवासी मोंटी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।

दोनों ने हत्या की बात कबूली

इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने टीम के साथ पड़ताल की तो सामने आए तथ्यों के आधार पर बबलू के बच्चों से जानकारी जुटाई। तब उसके बेटे ने बताया कि मां पूजा व बहन ने पिता की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों से पूछताछ शुरू की गई, जिसके बाद दोनों ने हत्या की बात कबूल ली। शुक्रवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में इस्तेमाल सल्फास का पैकेट, शराब का खाली पाउच, शराब पीने के लिए इस्तेमाल स्टील का गिलास, दुपट्टे, तकिया बरामद कर लिया।

और पढ़े  हल्द्वानी के बैंक खाते से देशभर में साइबर ठगी: पंजाब से केरल तक फैला नेटवर्क, पुलिस ने उजागर किया म्यूल अकाउंट

अवैध संबंध का पता चलने पर बनाई हत्या की योजना

पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि उसका बिजनौर निवासी मोंटी और नाबालिग बेटी का एक युवक से प्रेम प्रसंग था। इसका पता चलने पर बबलू शराब पीकर उन्हें बहुत पीटता था। इसलिए दोनों ने मिलकर उसे खत्म कर रास्ते से हटाने की योजना बनाई। एक अप्रैल की रात उसने पहले शराब में नींद की दवाई दी। सोने के बाद चारपाई में दुपट्टों से उसके हाथ-पैर बांध दिए और फिर तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। शव को दूसरे कमरे की चारपाई में लाकर मुंह में सल्फास का घोल डालकर कमरे को बंद कर दिया। दो अप्रैल की सुबह उसने बबलू के रात में झगड़ा करने के बाद ही कहीं चले जाने और फिर रात में ही किसी समय आकर जहर खाकर आत्महत्या करने की कहानी बना दी।


Spread the love
  • Related Posts

    कार में बंधक बनाकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले बलवन्त सिंह बिष्ट उर्फ गुड्डू व उसके 3 साथी गिरफ्तार।

    Spread the love

    Spread the love Spread the loveऔर पढ़े  नैनीताल- Road Accident: खुर्पाताल में खाई में गिरी गुजरात नंबर की थार, पांच युवक-युवतियां घायल


    Spread the love

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love