देहरादून- सहस्त्रधारा क्षेत्र में हादसा, गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, एसडीआरएफ ने शव किया बरामद

Spread the love

हस्त्रधारा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। एक व्यक्ति की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसएसडीआरएफ) की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात सूचना मिली कि थाना राजपुर क्षेत्र के आईटी पार्क चौकी अंतर्गत सहस्त्रधारा टूरिस्ट प्लेस के पास एक व्यक्ति लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने दुर्गम और खतरनाक परिस्थितियों के बीच गहन सर्च ऑपरेशन चलाया।

कड़ी मेहनत के बाद एसडीआरएफ जवान खाई में गिरे व्यक्ति तक पहुंचने में सफल रहे और उसे बाहर निकाला। हालांकि, तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। टीम ने शव को सुरक्षित बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  ऊधमसिंह नगर- विजिलेंस ने किच्छा में उद्यान विभाग का ज्येष्ठ निरीक्षक को 12 हजार की रिश्वत लेते किया  गिरफ्तार
  • Related Posts

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love